फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Assembly Election, Bhupendra Singh Hooda statement, tried to form alliance with AAP

Haryana Assembly Election: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान- आप से गठबंधन की कोशिश की, पर वे नहीं चाहते थे

Wed, 11 Sep 2024 01:55 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

हरियाणा की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की मजबूत दावेदारी की ओर इशारा करते हुए बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election, Bhupendra Singh Hooda statement, tried to form alliance with AAP
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हुड्डा ने कहा कि हमने आप के साथ गठबंधन की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमने कोशिश की, लेकिन शायद वे ऐसा नहीं चाहते थे।

विज्ञापन

 

 

हुड्डा ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा रही है। उन्होंने कहा कि लोग हमें आशीर्वाद देते हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। जनसेवा ही वह भावना है, जिसके लिए मैं और मेरा परिवार राजनीति में आए हैं। लोगों ने मुझे यह अवसर दिया है और हम उनकी यथासंभव सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हरियाणा की 36 बिरादरियों ने इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 36 बिरादरियों ने तय किया है कि 'अबकी बार कांग्रेस की सरकार'। भाजपा जा रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है।

कांग्रेस राज्य में लाएगी बदलाव- दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण आज हरियाणा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारी और अपराध दर के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन है।
 



कांग्रेस राज्य में बदलाव लाएगी। भाजपा जिस तरह से ढह रही है, उसे देखा जा सकता है। भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में अपनी नैया बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की है, लेकिन राज्य की जनता राज्य सरकार को बदल देगी आप के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा, "हमारी तरफ से बातचीत चल रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी सूची (उम्मीदवारों की) जारी कर दी है।"

अंबाला के लोगों ने मुझे छह बार विधायक बनाया-विज

भाजपा नेता अनिल विज कहते हैं कि राजनीति में वे लोग आते हैं जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से होते हैं...या अमीर होते हैं। मेरे पास कुछ नहीं था, मेरे पिता रेलवे कर्मचारी थे और मैं बैंक में क्लर्क था। अंबाला के लोगों ने मुझे छह बार विधायक बनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed