फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Another list of JJP-ASP released

Haryana: जजपा-आसपा की एक और सूची जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Wed, 11 Sep 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 09:10 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में दस नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Another list of JJP-ASP released
दिग्विजय चौटाला के नामांकन के दौरान ऊंट पर नजर आए दुष्यंत चौटाला।

विस्तार

हरियाणा में पिछली बार सत्ता की भागीदार रही जननायक जनता पार्टी इस बार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची साझे रूप से घोषित की है। उनकी एक और सूची आई है, जिसमें दस नाम शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन


कालका से एडवोकेट बलबीर सैनी, असंध से मायाराम रोड़, इसराना से डॉ सुनील सौदापुर, बरोदा से दीपक मलिक, फतेहाबाद से सुभाष गोरछिया, ऐलनाबाद से अंजनी, बरवाला से डॉ अनंतराम, बवानीखेड़ा से गुड्डी लांगयान, कोसली से लविंदर सिंह यादव व तिगांव से टीका राम भारद्वाज को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


फतेहाबाद से प्रत्याशी

नाम - सुभाष गोरछिया
उम्र - 58 साल
शिक्षा - दसवीं 

राजनीतिक सफर - सुभाष गोरछिया के भाई धर्मवीर गोरछिया गांव पीलीमंदोरी के मौजूदा सरपंच हैं। पहले इनकी माता भी सरपंच रह चुकी हैं। सुभाष की पत्नी ने ब्लॉक समिति अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें एक वोट से हार गई थी। इनका परिवार लंबे समय से चौटाला परिवार से जुड़ा हुआ है। पहली बार सुभाष गोरछिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट मिलने का आधार: भट्टू क्षेत्र के बड़े गांव पीलीमंदोरी निवासी सुभाष गाेरछिया क्षेत्र में अच्छी पैठ रखते हैं। समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका रहती है। 

बरोदा विधानसभा क्षेत्र से जजपा के उम्मीदवार

  • नाम- दीपक मलिक
  • पिता- सतबीर मलिक
  • पार्टी : जननायक जनता पार्टी
  • आयु- 33 साल


शिक्षा- स्नातकोत्तर

सोनीपत के गांव रभड़ा निवासी दीपक मलिक लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पहले इंडियन नेशनल लोकदल में थे और अब जननायक जनता पार्टी से जुड़े हैं। दीपक मलिक ने अपनी पढ़ाई रोहतक के जाट कॉलेज से की है। दीपक मलिक मौजूदा समय में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव हैं। जननायक जनता पार्टी ने युवा को मौका दिया है। बरोदा हलका में जाट बहुल होने के चलते दीपक मलिक को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed