{"_id":"601407548ebc3e2c550f5ff6","slug":"hariyana-school-education-bord-result-rohtak-news-rtk592885436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : विशेष कंपार्टमेंट परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : विशेष कंपार्टमेंट परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की विशेष कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। सेकेंडरी में 42.67 प्रतिशत, सीनियर सेकेंडरी में 43.15 प्रतिशत पास हुए। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी में 42.67 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। इस परीक्षा में 14955 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिनमें से 6,381 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 8,372 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है व 202 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। इस परीक्षा में 8625 छात्रों में 3,896 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 45.17 रही। 6,330 छात्राओं में से 2485 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 39.26 रही।
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 43.15 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 9,556 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4,123 उत्तीर्ण हुए, 5,063 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 370 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 6,749 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2,900 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 42.97। 2,807 प्रविष्ट छात्राओं में से 1,223 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 43.57 रही। परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।