रोहतक के पाड़ा मोहल्ले में 16 घंटे बाद फिर भिड़े दो गुट, पथराव, तोड़फोड़, लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ छेड़छाड़, चौराहे पर खड़े होने को लेकर हुए पाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार रात हुए बवाल के 16 घंटे बाद एक बार फिर दो गुटों में टकराव हो गया। पथराव किया गया। साथ ही बीमा एजेंट के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। बीमा एजेंट से 80 हजार की नकदी लूट ली।
विरोध करने पर उस पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती क राया गया। हैरानी वाली बात यह है कि रात में बवाल के बावजूद पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पाड़ा मोहल्ले में तैनात नहीं थी। अब पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शुक्र वार रात पाड़ा मोहल्ले में चौराहे पर खड़े होकर युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर दो गुटों के बीच टक राव हो गया था। दोनों ओर से पथराव, फायरिंग भी हुई थी। इसमें पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ समेत सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कई को हिरासत में भी लिया था।
अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए थे। बवाल के 16 घंटे बाद शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे पाड़ा मोहल्ले के उसी स्थान पर फिर से सागर गुट के लोगों ने बीमा एजेंट रमन के कार्यालय पर हमला बोल दिया। रमन का आरोप है कि सागर गुट के पचास से अधिक युवक पहुंचे।
पहले तो उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद कार्यालय में तोडफोड़ की गई और तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
पाड़ा मोहल्ले में पथराव, तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्री भगवान, एसएचओ, थाना पुरानी सब्जी मंडी
पीड़ित पक्ष का आरोप-वारदात के समय पुलिस ही नहीं थी तैनात
लगता है रोहतक पुलिस के लिए अधिकरियों के निर्देश भी कोई मायने नहीं रखते। शुक्रवार रात में पाड़ा मोहल्ले में बवाल के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए थे। रमन का आरोप है कि शनिवार को फिर से हमला बोलने के दौरान पुलिस तैनात नहीं थी। मामले की शिकायत लोगों ने एसपी से भी करने की बात कही है।