Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Half the scholarship amount was demanded from the student who came for JRF interview.

Rohtak News: जेआरएफ के लिए इंटरव्यू देने आई छात्रा से छात्रवृत्ति की आधी राशि मांगी

Thu, 20 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Half the scholarship amount was demanded from the student who came for JRF interview.
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग में पीएचडी जेआरएफ के लिए इंटरव्यू देने आई छात्रा से चयन करने के नाम पर छात्रवृत्ति की आधी राशि मांगने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई ने एमडीयू के इंटरनेट मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके बाद एमडीयू प्रशासन सकते में है। वहीं, छात्रा ने इसके बाद इंटरव्यू न देने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को एमडीयू के शिक्षा विभाग में पीएचडी के लिए इंटरव्यू था। शिक्षा विभाग में पीएचडी की 13 सीटें हैं। इनमें 4 सीटें जेआरएफ की हैं। इन सीटों पर हिसार की छात्रा इंटरव्यू देने के लिए पहुंची थी। जब विभाग में इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही थी तो अचानक एक रिसर्च स्कॉलर छात्रा के पास पहुंची और कहा कि यदि आपको पीएचडी में चयन करवाना है तो अपनी जेआरएफ की छात्रवृत्ति में से आधा पैसे प्रोफेसर को देना होगा।
विज्ञापन

यदि तैयार हो तो आपका एडमिशन होगा नहीं तो अपना रास्ता नाप लो। इस बात को छात्रा ने अपने भाई को बताया तो उसने इसकी शिकायत एमडीयू के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जनसंपर्क निदेशक आशीष दहिया ने मुझे बताया था। मैंने बच्चे को कमेंट भी कर दिया था। बच्चे की ओर से लिखित में शिकायत भी मिली है। शिकायत को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। ऐसा कुछ हुआ है तो उस पर एक्शन होगा। -डॉ. माधुरी हुड्डा, विभाग अध्यक्ष, शिक्षा विभाग एमडीयू।


एमडीयू के सोशल मीडिया पेज पर किसी आवेदक ने शिकायत लिखी है। मामाला नोटिस में आने के बाद विभाग अध्यक्ष से बात की गई है। विभाग अध्यक्ष ने शिकायत मंगवाई है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो विवि इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा। -प्रो. आशीष दहिया, जनसंपर्क निदेशक, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed