{"_id":"64d7e4ad252be4b4e60a71f8","slug":"half-century-of-dengue-with-8-new-cases-rohtak-news-c-17-roh1020-222581-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 8 नए केसों के साथ डेंगू का अर्धशतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 8 नए केसों के साथ डेंगू का अर्धशतक
विज्ञापन
रोहतक।
जिले में डेंगू दबे पांव बढ़ रहा है। शनिवार को 8 नए केसों के साथ जिले में डेंगू रोगियों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 45 जगह लार्वा मिला। इसके चलते 45 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में आठ डेंगू केसों की पुष्टि हुई है। इनमें कलानौर, सांगाहेडा के दो-दो व टिटौली, रिठाल फौगाट, पिलाना व काहनौर के एक-एक केस शामिल हैं। ये सभी केस ग्रामणी इलाकों से होने के चलते स्वास्थ्य विभाग भी मच्छरों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंतित है। इसके चलते लोगों को जागरूक बनाने के साथ लार्वा विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसके तहत जल स्रोतों की जांच कर लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। साथ ही लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लोगों को सफाई रखने व मच्छर का लार्वा नहीं पनपने देने के लिए आगाह करने के साथ उन्हें लार्वा के बारे में बताया जा रहा है।