{"_id":"65e438137918a0b69f0f0c9a","slug":"hail-did-not-melt-even-after-20-hours-farmers-reached-sdm-office-carrying-sacks-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे बाद भी नहीं पिघले ओले: किसान बोरे में भरकर पहुंचे SDM कार्यालय, बोले- पहली बार देखी ऐसी ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे बाद भी नहीं पिघले ओले: किसान बोरे में भरकर पहुंचे SDM कार्यालय, बोले- पहली बार देखी ऐसी ओलावृष्टि
Sun, 03 Mar 2024 02:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:12 PM IST
सार
किसान बोले कि साल में उम्र पहली बार ऐसी ओलावृष्टि देखी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी की जाए।
विज्ञापन
20 घंटे बाद भी नहीं पिघले ओले, किसान बोरे में भरकर पहुंचे SDM कार्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। नगर निगम के गांव पहरावर में 20 घंटे बाद भी ओले नहीं पिघले हैं। रविवार को ओले को बोरे में भरकर किसान एसडीएम ऑफिस पहुंचे, जहां छुट्टी के दिन एसडीएम ने ग्रामीणों की परेशानी सुनी और भरोसा दिया कि सरकार सर्वे करवाकर राहत देगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पेशल गिरदावरी कराने की मांग की है।
किसानों ने कहा कि 60 साल की उम्र में पहली बार इतनी ओलावृष्टि देखी है। न केवल फसल नष्ट हो गई, बल्कि पेड़ों के पत्ते भी गिर गए। टहनियां टूट गई। पक्षी भी मरे हैं। राजस्थान के पशुपालक गायों को लेकर गांव के बाहर आए हुए थे, ओलावृष्टि से गाय भी घायल हो गई। किसानों ने मांग करी कि सरकार जल्द सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दे। एसडीएम आशीष कुमार ने भरोसा दिया कि जल्द सर्वे करके रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
स्पेशल गिरदावरी करवाए सरकार : हुड्डा
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाए। साथ पिछला बकाया मुआवजा भी जारी किया जाए। अब भी 2021 के मुआवजे के करोड़ों रुपये बकाया है।