फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurugram man's body found in hotel in Azadgarh

आजादगढ़ में होटल में मिला गुरुग्राम के व्यक्ति का शव

Sun, 05 Jun 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gurugram man's body found in hotel in Azadgarh
रोहतक। बस स्टैंड के पीछे स्थित आजादगढ़ स्थित होटल में रह रहे गुरुग्राम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है।
विज्ञापन

नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि आजादगढ़ स्थित होटल में कुछ लोग लंबे समय से कमरा लेकर रह रहे हैं। उनमें गुरुग्राम स्थित डीएलएफ कॉलोनी निवासी अशोक कुमार भी शामिल है। अशोक कुमार शाम को अपने कमरे में सोया था, सुबह फर्श पर उसका शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। रोहतक में रह रही उसकी बुआ के परिवार से लोग मौके पर पहुंचे। बताया गया कि अशोक जनवरी माह से हिसार रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता था। पहले वह अपनी बुआ के पास रहा, बाद में होटल में आकर रहने लगा। वह शराब पीने का आदी था। रात को तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed