फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gurmeet ram rahim, pgi, treatment, jail

21 घंटे के उपचार के बाद पीजीआई से राम रहीम पहुंचा जेल

Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim, pgi, treatment, jail
रोहतक। घबराहट के साथ बीपी लो होने पर उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल राम रहीम को 21 घंटे बाद हालत में सुधार होने पर वीरवार को सुनारिया जेल भेज दिया गया है। इस दौरान डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम ने उसकी जांच पूरी तरह करने के बाद सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद पीजीआई प्रबंधन की ओर से उसे सवा दो बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सवा तीन बजे सुनारिया जेल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की हालत खराब होने के बाद पीजीआई के चार चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की थी। जिसमें पाया गया था उसे उपचार की आवश्यकता है। इसके बाद उसे बुधवार को छह बजे पीजीआई के सात नंबर वार्ड में दाखिल कराया गया था। सूत्रों के अनुसार रात एक बजे उसने मौके पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि उसे घबड़ाहट हो रही है और पत्नी, बेटे के साथ हनीप्रीत से मिलना चाहता है। उसकी जिद को पुलिस प्रशासन की ओर से खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह परिवार वालों के साथ हनीप्रीत से मिलने की दोबारा जिद की। जिस पर पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया कि अदालत के आदेश के बाद ही किसी से मिल सकता है। दोपहर 12 बजे तक उसकी सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ ठीक पाया गया। जिसके बाद उसे पीजीआई से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कैमरे की निगरानी में अस्पताल में रखा गया था राम रहीम
राम रहीम की सुरक्षा को लेकर 120 पुलिस जवान व एक डीएसपी की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही उसे जहां पर उपचार के लिए रखा गया था। पुलिस की ओर से अलग से कैमरे लगाए गए थे। उसके पास आने-जाने वाले पुलिस अधिकारियों से लेकर डॉक्टर व नर्स की सूची भी तैयार की गई है।
-----------------------------
सिरसा के एसपी भी थे रोहतक पुलिस के संपर्क में
राम रहीम को पीजीआई में दाखिल होने के बाद रोहतक पुलिस सिरसा पुलिस के संपर्क में थी। डेरे की गतिविधि से लेकर उसके पीजीआई में दाखिल होने पर अनुयायी पर नजर थी। पुलिस को इस बात का अंदेशा था कि उसके अनुयायी पीजीआई आ सकते थे। इसलिए इतनी सख्ती रखी गई थी।

वर्जन
राम रहीम के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीजीआई प्रबंधन की ओर से उसे सवा दो बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उसे सवा तीन बजे सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया है।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed