{"_id":"60c24d2ef4cfa043947eb5c5","slug":"gurmeet-ram-rahim-discharged-from-medanta-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राम रहीम को अस्पताल से मिली छुट्टी, चार दिन बाद रोहतक की सुनारिया जेल फिर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राम रहीम को अस्पताल से मिली छुट्टी, चार दिन बाद रोहतक की सुनारिया जेल फिर लौटा
Thu, 10 Jun 2021 11:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:18 PM IST
सार
रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों की सिफारिश पर राम रहीम को जांच के लिए छह जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर प्राथमिक जांच में राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। हालांकि बाद में दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके बाद डेरा प्रमुख को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया था। अब चार दिन बाद राम रहीम की सुनारिया जेल में वापसी हो गई है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वियों के यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम गुरुवार की शाम को फिर सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। डीएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की विशेष टीम राम रहीम को करीब शाम साढ़े छह बजे सुनारिया जेल लेकर पहुंची। अब राम रहीम का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वियों के यौन शोषण का दोषी करार दिया था, जिसके चलते उसको 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था, तभी से राम रहीम जेल में है। छह जून को स्वास्थ्य कारणों के चलते राम रहीम को पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर गई थी, जहां चार दिन उपचार चला।
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल में राम रहीम का दो बार कोरोना टेस्ट हुआ। पहले टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार को जांच पड़ताल के बाद अस्पताल की ओर से राम रहीम को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रोहतक के लिए रवाना हुई, जो शाम को सुनारिया जेल पहुंच गई।
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक में चल रहा था उपचार
राम रहीम का उपचार रोहतक स्थित पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही थी। जिसकी सिफारिश पर राम रहीम को जांच के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में डेरा प्रमुख की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। जिसके चलते उसे नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था। हालांकि अगले दिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए मेदांता के नौवीं मंजिल से 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4421 में रखा गया है।
एक माह में चार बार सुनारिया जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम
- 12 मई को ब्लड प्रेशर लो होने पर पीजीआईएमएस पहुंचे
- 17 मई को 12 घंटे की पैरोल पर मां से मिलने आया था गुरुग्राम
- 03 जून को पेट में दर्द होने पर अल सुबह पीजीआई में उपचार के लिए पहुंचे
- 06 जून को मेदांता गुरुग्राम में भर्ती हुआ