फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gupta and Punjab minister got Nehra nominated in Meham

Rohtak News: गुप्ता और पंजाब के मंत्री ने महम में नेहरा का नामांकन कराया

Thu, 12 Sep 2024 07:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Gupta and Punjab minister got Nehra nominated in Meham
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता व पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को पार्टी प्रत्याशी विकास नेहरा का नामांकन कराया। साथ ही महम के पार्टी कार्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदल दिया है, अब हरियाणा की बारी है। साथ में लोक गायब कुलदीप दनौदा (केडी) भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितना टैक्स दिल्ली के लोग देते हैं उतना ही टैक्स हरियाणा के लोग देते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदल दिया। स्कूला की चर्चा विदेशों में भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भी दिल्ली के स्कूल देखने आती है। दिल्ली में हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जहां पर हर दवाई और ऑपरेशन मुफ्त होते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर हरियाणा में भी बेहतर अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएं जाएंगे। वहीं, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया है। अब हरियाणा में ऐसा ही होगा। भाजपा ने डर के मारे झूठा केस लगाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया जबकि कांग्रेस के पास उम्मीदवार तक नहीं है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पास भिवानी में उम्मीदवार ही नहीं है इसलिए उन्होंने सीपीएम के उम्मीदवार का समर्थन किया है। इसका मतलब कांग्रेस हरियाणा में हार रही है। वहीं, कुलबीर दनौदा (केडी) ने कहा कि महम से पूरे प्रदेश की राजनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed