फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Guard supervisors sent to force leave on duty leave

डयूटी में कोताही बरतने वाले गार्डों सुपरवाइजरों को भेजा फोर्स लीव पर

Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Guard supervisors sent to force leave on duty leave
snj 14
पीजीआईएमएस की सुरक्षा के लिए संस्थान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा ने ‘ऑपरेशन रात’ अभियान चलाया है। इसमें जांच के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 10 गार्डों व सुपरवाइजरों को अधिकारी ने सप्ताह की फोर्स लीव पर जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आपरेशन रात अभियान को चलाने के लिए अपने तीन अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

संस्थान की सुरक्षा का जिम्मा निजी सुरक्षा कंपनी के 700 सुरक्षा गार्डों व सुपरवाइजरों के पास है। ऐसे में मुख्य सुरक्षा अधिकारी को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि गार्ड ड्यूटी के समय में मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इसके अलावा कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी स्थान से इधर-उधर भी रहते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए मेजर नीरज शर्मा ने छापामारी अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिया। छापामारी में सुरक्षा अधिकारियों ने गार्डों को मोबाइल में सोशल मीडिया पर व्यस्त, सोते हुए, ड्यूटी से बगैर बताए नदारद पाया। इन सभी कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाने के लिए अधिकारी ने निजी कंपनी के प्रबंधक को लिख दिया है। अधिकारी ने बताया कि यदि ये कर्मचारी दुबारा गलती में मिलेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी। पहली बार चेतावनी के तौर पर सप्ताह की फोर्स लीव पर भेेजा गया है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा ने बताया कि दिन व रात को संस्थान में हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसलिए यहां सभी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डों को अलर्ट रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed