फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Green signal for change in the city, renaming of eight squares and parks

Rohtak News: शहर में बदलाव को हरी झंडी, आठ चौक व पार्कों का नए सिरे से नामकरण

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Green signal for change in the city, renaming of eight squares and parks

विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली की तर्ज पर शहर में भी पार्क व चौकों के नामकरण को हरी झंडी मिल गई है। डेढ़ माह पहले हाउस की बैठक में रखे प्रस्तावों को निगम आयुक्त ने भी हरी झंडी दे दी है। अब छह चौक व दो पार्कों को नए सिरे से नामकरण किया जा रहा है।
नगर निगम हाउस की 17 नवंबर को बैठक हुई थी। बैठक में विकास कार्यों के साथ-साथ चौक व पार्कों के नामकरण के भी प्रस्ताव रखे गए थे। कई प्रस्ताव पार्षद तो कई निगम प्रशासन ने सामाजिक संंगठनों की मांग पर रखे गए। प्रस्तावों को हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया था। अब निगम प्रशासन ने विचार विमर्श के बाद हाउस की बैठक का ब्योरा जारी कर दिया है। शहर के आईएमटी चौक पर तो भगवान परशुराम का बोर्ड सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के हाथों लगवाया भी जा चुका है। बाकी की जिम्मेदारी निगम आयुक्त ने अधिकारियों की तय की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी पार्क कहलाएगा गुरु गोरखनाथ पार्क
हाउस की बैठक में जोगीनाथ समाज संगठन की तरफ से आवेदन दिया गया था। आवेदन में मांग की गई थी गोहाना रोड पर पीडब्ल्यूडी क्वार्टरों के पास पार्क बना है। पार्क का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर किया जाए। हाउस ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया था, जिसे अब निगम प्रशासन ने भी हरी झंडी दे दी है। अब बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी भू-अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आईएमटी चौक बना भगवान परशुराम चौक
भगवान परशुराम कल्याण समिति की तरफ से निगम को अर्जी दी गई थी कि आईएमटी चौक का नाम भगवान परशुराम चौक के नाम पर रखा जाए। निगम द्वारा हाउस के पास प्रस्ताव को मंजूरी के बाद निगम ने सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के हाथों से बोर्ड भी लगवा दिया है।
...
वीटा प्लांट से आगे गोल चक्कर पर बना संत कबीर चौक
निगम की पूर्व मेयर रेणू डाबला ने मेयर मनमोहन गोयल को पत्र दिया था कि गोहाना रोड पर वीटा प्लांट से आगे गोल चक्कर का नाम संत कबीर के नाम पर रखा जाए। हाउस ने पहले प्रस्ताव पास कर दिया था, लेकिन बोर्ड नहीं लगाया गया। पिछली बैठक में दोबारा प्रस्ताव आया और उसे पास कर दिया। अब निगम प्रशासन ने भी हरी झंडी दे दी है। साथ ही संत कबीर चौक के नाम से बोर्ड भी लगा दिया गया है।
....
पुरानी सब्जी मंडी के पास स्वामी आत्मानंद चौक बनेगा
हाउस को बताया गया था कि स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति द्वारा एक पत्र भेजा गया है। पत्र में मांग की गई थी कि पुराने सदर थाने (सब्जी मंडी) के पास चौक पर आत्मानंद चौक का बोर्ड लगाया जाए। हाउस ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव मंजूर कर लिया था। अब निगम के एलओ को बोर्ड लगाया जाना है।
...
डीएलएफ पार्क में फिर लगेगा बाबा बंदा बहादुर के नाम का बोर्ड
बाबा बंदा बहादुर सेवा समिति डीएलएफ काॅलोनी की तरफ से हाउस में पत्र दिया गया था कि 28 नवंबर 2017 को हाउस ने प्रस्ताव पास करके पार्क का नाम बाबा बंदा बहादुर पार्क रख दिया था। इसके लिए बोर्ड भी लगाया था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने बोर्ड उखाड़ दिया था। दोबारा से बोर्ड लगाया जाए। हाउस ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। अब बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता को दी गई है।
...
भिवानी चुंगी कहलाएगी शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक
शहीद चंद्रशेखर युवा ट्रस्ट की तरफ से भिवानी रोड स्थित भिवानी चुंगी चौक का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखने का प्रस्ताव हाउस में दिया गया था। हाउस ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया था। अब निगम प्रशासन ने भी हरी झंडी दे दी है। बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी भू अधिकारी की रहेगी।
....
तेज काॅलोनी का पार्क कहलाएगा संत कबीर पार्क
वार्ड नंबर छह के पार्षद सुरेश किराड़ ने हाउस में मांग की थी कि तेज कॉलोनी में नया पार्क बनाया गया है, जिसका नाम संत कबीर के नाम पर किया जाए। हाउस ने सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी थी। अब निगम प्रशासन की तरफ से भी हरी झंडी दी गई है।
...
शिवाजी काॅलोनी का तिकोना पार्क का नाम स्व. नितिश आर्य पार्क होगा
हाउस में प्रस्ताव आया था कि वार्ड नंबर 19 स्थित शिवाजी कॉलोनी में तिकोना पार्क है, जिसका नाम स्व. नितिश आर्य के नाम पर रखा जाए। हाउस ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था।
बनियाना में मिलेगी उदयवीर शास्त्री की प्रतिमा के लिए 50 गज जमीन
करौंथा कांड के दौरान उदयवीर शास्त्री की मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने उस समय इस शर्त पर अंतिम संस्कार किया था कि उदयवीर शास्त्री की प्रतिमा लगाने के लिए बनियाना में प्रशासन 50 गज जमीन देगा। डीसी ने इस पर सहमति व्यक्त की थी। अब तक जमीन नहीं दी गई है। इस कारण मामला अदालत में विचाराधीन है। दो बार निगम पर जुर्माना लग चुका है। हाउस ने तय किया था कि वार्ड पार्षद व परिजन आपसी सहमिति से जमीन चिह्नित करेंगे। ताकि जमीन दी जा सके।


वर्जन-
हाउस में पास प्रस्ताव के बाद चौक व चौराहों के बोर्ड तत्काल लगाए जाने थे। निगम अधिकारियों से पूछा जाएगा कि कौन से चौक पर बोर्ड लग गया है और किस पर नहीं लग सका है। जहां बोर्ड नहीं लगा, जिम्मेदार अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed