फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Graduate student accuses youth of rape

स्नातक की छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Graduate student accuses youth of rape
नौकरी लगवाने के बहाने स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कलानौर के एक निजी कॉलेज की छात्रा के बयान पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा है कि गुढाण का अमित उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था। वह 30 जुलाई को घर से कॉलेज राजनीति विज्ञान का पेपर देने निकली थी। यहां पौने नौ बजे कॉलेज के पास अमित ने उसे रोका और कहा कि तेरी नौकरी की बात कर रखी है। तेरा 10 बजे साक्षात्कार है। कंप्यूटर व अन्य शिक्षा से संबंधित सभी प्रमाण पत्र, फोटो व आधार कार्ड लेकर चल। आज ही नौकरी लगवा दूंगा। परीक्षा के चलते उसने फिर कभी चलने को कहा तो उसी दिन चलने पर जोर दिया। इस पर अपने दस्तावेज लेकर उसके साथ रोहतक आ गई। गोहाना अड्डे पर उसने दो कोल्ड ड्रिंक व दो समोसे ले आया। उसने कहा कि पहले कुछ खा पी लें, फिर चलते हैं। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध होने लगी। उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला होने का अंदेशा हुआ। बेसुध होने पर आरोपी युवक उसे एक कमरे में ले गया। यहां उसने कहा कि जैसा कहता हूं, वैसा करती जा, नहीं तो तुझे और तेरे भाई को जान से मरवा दूंगा। यह कहते हुए उसने मुझसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। यहां तीन-चार लोग और भी मौजूद थे। इनमें से एक महिला है। युवक ने मेरे फोटो भी खींचे। इसका विरोध किया तो परिवार की सलामती की धमकी दी। इसके बाद वह उसे कोर्ट ले गया। यहां एक वकील ने कागजों पर हस्ताक्षर कराए और असल प्रमाण पत्र भी ले लिए। उनकी धमकी व डर के चलते कोर्ट में उनके कहे अनुसार बयान दिए। यहां से पुलिस ने उसी दिन हमें एक कमरे में छोड़ दिया। यहां तीन-चार दिन रहे। बाद में पता लगा कि युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर धोखे से शादी करा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे मारपीट भी हुई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला ने कहा कि एक छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed