फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should give Rs 200 to 400 bonus on paddy, cotton and millet: Bhupinder Singh Hooda

धान, कपास व बाजरे पर 200 से 400 रुपये बोनस दे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat, 04 Oct 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Government should give Rs 200 to 400 bonus on paddy, cotton and millet: Bhupinder Singh Hooda
26. रोहतक ​स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि सरकार ने इस बार एमएसपी में नाममात्र की बढ़ोतरी की है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। महंगाई के दौर में किसानों के साथ यह भद्दा मजाक है। सरकार धान, कपास और बाजरे पर किसानों को 200-400 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे। वह शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

20 दिन में मुख्यमंत्री नायब सैनी के चार बार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के रोहतक में आगमन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने रोहतक को पर्यटन स्थल बना दिया है। जनता की मूल समस्याओं का समाधान करने की जगह भाजपा इवेंट मैनेजमेंट पर लगी रहती है।
विज्ञापन

ओबीसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति नहीं करती। पार्टी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हुड्डा ने कहा कि एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों ने भाजपा सरकार का सच उजागर किया है। आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे और संगठित अपराध के मामले में हरियाणा पूरे देश में नंबर वन है क्योंकि प्रदेश में हत्या, फिरौती, लूट, अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले 80 से ज्यादा गिरोह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना पर हुड्डा ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था लेकिन बाद में इसे केवल 20 लाख महिलाओं तक सीमित करने का एलान किया। अब तक केवल 1,71,000 महिलाओं का ही रजिस्ट्रेशन हुआ जबकि सरकार के पास आधार और फैमिली आईडी का डाटा पहले से मौजूद है।

यानी अलग से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलाकर भाजपा जनता के साथ फिर से धोखा कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बेरी से विधायक रघुबीर सिंह कादयान, रोहतक शहर के विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक व पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व पूर्व विधायक संतलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed