फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should fulfill the demands of farmers: Umed Singh

किसानों की मांगों को पूरा करे सरकार : उमेद सिंह

Fri, 06 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands of farmers: Umed Singh
रोहतक। किसान-मजदूर संगठन हरियाणा किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए शंभू बार्डर पर जाएगा। बुलावे का इंतजार किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह रिठाल ने कहा कि वे शहीद भगत सिंह यूनियन अंबाला के संपर्क में हैं। फिलहाल आंदोलन पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले किसानों की मांगों को माना था, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया। मांगे याद दिलाने के लिए दोबारा आंदोलन शुरू किया गया है। 9 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार से बातचीत में सहमति बनी थी कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर एक कमेटी बनेगी, जिसमें किसानों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। लागत राशि का 50 प्रतिशत मुआवजा देने का फार्मूले पर विचार होगा। एमएसपी पर फसल की खरीद को लेकर कानून बनाया जाएगा, आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा मिलेगा, बिजली बिल 2020 रद्द होगा और पराली को लेकर किसानों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दो साल सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए सरकार को मांग पत्र याद दिलाने के लिए दोबारा आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

रोहतक में अभी कोई बैठक नहीं
किसान नेता ने बताया कि रोहतक में अभी आंदोलन को लेकर किसी तरह की बैठक नहीं होगी। शंभू बार्डर के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अगर बार्डर से बुलाया आया तो संगठन धरने पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed