फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government's dent again in the autonomous powers of Health University

हेल्थ विश्वविद्यालय की स्वायत्तशासी शक्तियों में फिर सरकार की सेंध

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government's dent again in the autonomous powers of Health University
प्रदेश के सबसे बडे़ चिकित्सा संस्थान पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्वायत्तशासी शक्तियों में सरकार ने एक बार फिर सेंध लगाई है। शुक्रवार को डीएमईआर कार्यालय चंडीगढ़ से आए डिप्टी डायरेक्टर निशिकांत ने संस्थान में उपलब्ध सभी उपकरणों की जानकारी मांगी है। अब से पहले संस्थान सारा रिकॉर्ड स्वयं के पास रखता था और इसमें सरकार का सीधे हस्तक्षेप नहीं था।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के डीएमईआर कार्यालय से आए डिप्टी डायरेक्टर निशिकांत ने विभिन्न विभागों के डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसके साथ ही अधिकारी ने निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक से भी बैठक की। इस दौरान अधिकारी ने संस्थान में उपलब्ध उपकरणों व योजनाओं की जानकारी मांगी और सभी उपकरणों की लिस्ट विभाग तक पहुंचाने को कहा है। इसमें उपकरणों की संख्या, खरीद तिथि, रखरखाव की जानकारी व उनकी क्षमता आदि उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही संस्थान में होने वाले अनुसंधान के बारे में भी पूछा गया है। इस पर संस्थान के डॉक्टरों का कहना है कि यह हेल्थ विवि की स्वायत्तशासी की शक्तियों पर सवाल उठा रहा है। विश्वविद्यालय सीधे कुलपति के माध्यम से राज्यपाल कार्यालय से संचालित होता है, लेकिन अब इसमें सरकार अपना हस्तक्षेप कर रही है। पहले डॉक्टरों व स्टाफ की रोटेशन को लेकर बखेड़ा खड़ा किया गया, फिर यहां होने वाली भर्ती में पेंच फंसाया गया। अब संस्थान के उपकरणों व अन्य जानकारियां मांगी जा रही हैं। इसके लिए डॉ. जितेंद्र जाखड़ को नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।
विज्ञापन

हेल्थ विवि स्वायत्तशासी संस्था है। यहां सरकार की नई नीतियों का डॉक्टर, नर्स व नॉन टीचिंग स्टाफ विरोध कर चुके हैं। इसके लिए वह सरकार के नुमाइंदों से भी मिले थे, लेकिन इनकी कथनी व करनी में अंतर है। यदि सरकार विवि की स्वायत्तशासी की शक्तियों पर प्रहार करेगी तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाकर सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरबी जैन, प्रधान, हरियाणा मेडिकल टीचर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed