फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government looted mandate through money, power and EVMs: Lather

सरकार ने धन, सत्ता व ईवीएम के जरिये लूटा जनादेश : लाठर

Sun, 03 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government looted mandate through money, power and EVMs: Lather
पत्रकारों से वार्ता करते डॉ. संजय लाठर। अमर उजाला
रोहतक। उत्तर प्रदेश सरकार ने धन, सत्ता व ईवीएम के जरिये जनादेश को लूटा है। मंच पर दंड बैठक लगाने वाला चुनाव जीत गया। जिस प्रत्याशी को 60 गांव में नहीं घुसने दिया, वह भी 40-50 हजार के अंतर से जीत गया। भाजपा वहां से भी जीत गई, जहां कभी नहीं जीती थी। चुनाव में साजिश हुई। बसपा का वोट ट्रांसफर हुआ। बसपा मजबूती से लड़ती तो भी हम 80 से ज्यादा सीट जीत जाते। यह कहना है उत्तर प्रदेश विधान परिषद के विपक्षी दल के नेता डॉ. संजय लाठर का। वे शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से तीन दिन पहले हमारे समर्थकों के हर विधानसभा से 10 हजार वोट काट दिए गए। बूथ से वोट बदल दिए। यही नहीं, बसपा ने भी हमें हराने का काम किया। आम आदमी पार्टी ने भी हमारे वोट काटे। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी को दो करोड़ 95 लाख वोट मिले। हमारे पास 5 लाख वोट और होते तो हम सत्ता में होते। भाजपा का कुशासन हटाने वाले अखिलेश यादव एकमात्र नेता हैं। हारने के बाद भी सपा 26 सीटें जीती है। यही नहीं 26 से 27 सीटों पर 50 हजार से कम वोटों से हारी है। यदि सपा के साथ विपक्ष खड़ा हो तो 50 से 60 सीट जीत कर यूपी में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है। इसके लिए विपक्षी दलों को सहयोग करना होगा। उन्हाेंने कहा कि हैरानी की बात है कि देश से 20 लाख ईवीएम गायब है। ईवीएम पर लोगों को भरोसा नहीं है। लोगों को मोहर व अंगूठे के निशान पर विश्वास है। शिवपाल की अपनी पार्टी है। उन्होंने हमारी पार्टी का सिंबल प्रयोग कर चुनाव जीता, वह अलग मामला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को लेकर किया गया दावा अपने आपमें सवाल है। बंटवारा जब भौगोलिक न होकर राजनीतिक होता है तो संसाधनों का भी बंटवारा होता है। उन संसाधनों में हिस्सा हरियाणा का आया था। बड़ा भाई ऐसा करे, यह अनैतिक है। कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और उसके हकदार को हिस्सा देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सकारात्मक प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। सरकार की गलतियां या जनता के खिलाफ किए जा रहे कामों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। उन्हीं के लिए काम करती है। अनावश्यक टैक्स लगाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। तेल पर 350 प्रतिशत टैक्स है। प्रधानमंत्री एक देश एक टैक्स का दावा करते हैं। जबकि अब भी चार तरह के टैक्स हैं। सरकार तेल पर जीएसटी लगाए। इससे 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर भी तेल सस्ता रहेगा। सरकार तेल पर कस्टम ड्यूटी, वैट, एक्साइज ड्यूटी, सैस ले रही है। यह जनता को लूटने का काम है। ऐसा तो कभी मध्यकालीन भारत के लुटेरों ने भी टैक्स नहीं लगाया, जितना इस सरकार ने लगाया है। अगले चुनाव में हम जनता के बीच जाएंगे। जन आंदोलन खड़ा करेंगे। पिछले 23 वर्षों में अपनी सीट नहीं निकाल पाने की वजह रही हैं। हरियाणा में रहने वाला यूपी में चुनाव लड़ा। वह भी हरियाणा से ज्यादा खराब स्थिति में। फिर भी अच्छे वोट हासिल किए।
यूपी से पहले हरियाणा में बनाई थी सपा
समाजवादी पार्टी यूपी से पहले हरियाणा में बनाई गई थी। जींद में 11 जून 1992 में हुकुम सिंह के नेतृत्व में यह पार्टी गठित की थी। मुलायम सिंह ने बाद में नवंबर 1992 में पार्टी बनाई थी। पार्टी में मुझे 30 वर्ष से अधिक समय हो गया है। यूपी बड़ा प्रदेश है। जींद से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी मिली। अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार की कमान संभालने का बड़ा अवसर मिला। यह ऐतिहासिक चुनाव रहा।

जाट कॉलेज में छात्र राजनीति ने सिखाया
उन्होंने कहा कि एमडीयू में पढ़ा हूं। कुरुक्षेत्र विवि व जीजेयू में भी पढ़ा हूं। जाट कॉलेज की छात्र राजनीति ने काफी कुछ सिखाया। यहीं से राजनीति सीखी। यहीं से आगे बढ़ने का अवसर मिला। समाजवादी पार्टी की छात्र विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना। विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष बनाए। इनमें से अनेक एमपी, एमएलए बने। शनिवार को यहां आने का मौका मिला तो जाट कॉलेज में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed