फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government is not able to fill even the potholes of the roads: Hooda

सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पा रही है सरकार : हुड्डा

Sun, 17 Oct 2021 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Government is not able to fill even the potholes of the roads: Hooda
रोहतक। प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद व उठान (लिफ्टिंग) रुकी हुई है। किसानों का बाजरा तक नहीं खरीदा जा रहा है। सरकार अपने दायित्व से पीछे हट रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार से सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया है। उक्त बातें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहीं हैं। वे शनिवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। बाजरा भी पर्याप्त मात्रा में आ चुका है। इनकी खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों को बाजरे का पर्याप्त भाव नहीं मिल रहा है। किसानों को यह 800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बेचना पड़ रहा है, जबकि एमएसपी 2250 रुपये प्रति क्विंटल है। उधर, डीएपी खाद की मारामारी मची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों के हालात ऐसे हैं कि चलना मुश्किल हो गया है। सरकार से सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं। दिल्ली रोड पर डेढ़ साल से सड़क जर्जर हाल पड़ी है। इसकी मरम्मत करवाने का काम सिर्फ 2 दिन का है। इसके बावजूद सरकार इसे ठीक नहीं करा पाई है। सड़कों की मरम्मत का काम प्रदेश में दो ही ठेकेदारों को दिया है। इसे भी बगैर काम पूरा हुए पेमेंट की गई है। यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है। सरकार का विकास पर कोई ध्यान नहीं है। हर वर्ग सरकार से आहत है। घोषणा पत्र (मेनीफेस्टो) के वादे तक अधूरे हैं। विपक्ष में होने के नाते गठबंधन सरकार को उन्हें दो साल का समय दिया था। इस दौरान उनका काम देखने व सही कार्य न करने पर विरोध करने का फैसला लिया था। प्रदेश सरकार पिछले 2 साल में जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इसलिए कांग्रेस अब ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम चलाएगी। धान की खरीद की मामला हो या शराब का, जमीन की रजिस्ट्री का मुद्दा हो या पेपर लीक का मामला। हर जगह गड़बड़ी हुई है। इन मामलों की सीबीआई से जांच कराने चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंघू बॉर्डर पर हुई घटना शर्मसार करने वाली है। ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार को भी किसानों के मसले का प्राथमिक आधार पर समाधान करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, विधायक बीबी बतरा, शादी लाल बतरा, संत कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed