फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gorakhdham Express train will stop at Kalanaur from today

गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन का आज से होगा कलानौर में ठहराव

Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhdham Express train will stop at Kalanaur from today
कलानौर। रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रयासों से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कलानौर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब कलानौर कलां रेलवे स्टेशन पर हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार से ठहराव करेगी। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से मांग रखी थी। जिसे केंद्रीय रेल मंत्री ने मान लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर राजेश कुमार ने जयपुर, दिल्ली, प्रयागराज व गोरखपुर के जनरल मैनेजर को पत्र लिखकर इस ट्रेन के ठहराव के बारे बताया है। इस पत्र में इस बात का उल्लेख भी है कि इस ट्रेन का ठहराव 6 महीने के लिए प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही 5 महीनों में कलानौर स्टेशन से बिक्री हुई टिकट की जानकारी भी रेलवे बोर्ड लेगा। इस बारे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चेची ने बताया कि अगर कलानौर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या ठीक रही तो ठहराव नियमित रूप से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कलानौर एक धार्मिक शहर है और यहां बड़ी तादाद में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कलानौर को मिनी हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस संबंध में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का प्रयास रंग लाया। इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का कलानौर कलां स्टेशन में शुक्रवार से ही ठहराव होगा। ट्रेन के ठहराव की सूचना मिलते ही कलानौर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का आभार जताया है।
विज्ञापन

क्या रहेगा ट्रेन का समय
गोरखपुर से हिसार जाते समय यह ट्रेन कलानौर कलां सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर पहुंचेगी जबकि 8 बजकर 9 मिनट पर प्रस्थान करेगी। दूसरी तरफ हिसार से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन शाम 6 बजकर 34 मिनट पर कलानौर कलां स्टेशन पर पहुंचेगी और यह ट्रेन 6 बजकर 36 मिनट पर यहां से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक लोकसभा मेरा कर्मक्षेत्र : शर्मा
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र उनका कर्मक्षेत्र रहा है। यहां के हितों की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। यहां सुविधाओं को निरंतर जुटाया जाता रहेगा। सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। जो वायदा जनता से किया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसलिए हर गांव की जरूरत के हिसाब से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed