फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods worth lakhs of rupees stolen from shop

दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी

Thu, 23 Jun 2022 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs of rupees stolen from shop
दिल्ली गेट के पास दुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी देता दुकानदार। अमर उजाला
शहर के दिल्ली गेट बाजार स्थित फुटवियर की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। चोर ताले तोड़ने के बजाय उसे खोलकर दुकान में घुसे और महंगा सामान चुरा लिया। इस वारदात में दुकानदार को किसी जानकार के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साईंदास कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी दिल्ली गेट गोहाना अड्डा पर फुटवियर की दुकान है। दुकान का 20 जून को ताला खोला तो दुकान का महंगा सामान गायब मिला। इसमें बैग, पालने, ट्रॉली, जूते, चप्पल शामिल हैं।
विज्ञापन

चोर ने शातिर अंदाज में रैक से चुराए महंगे सामान की जगह सस्ता सामान भर दिया। इससे देखने पर दुकान खाली न लगे और चोरी का पता न चले। चोरी के कारण भरी हुई दुकान के ज्यादा खाने खाली होने पर शक हुआ तो रजिस्टर से मिलान किया। इस दौरान काफी संख्या में सामान गायब मिला। इसे किसी जानकार ने चुराया है। उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed