{"_id":"63c3792b310c5d730e52e171","slug":"goods-train-derailed-near-samargopalpur-village-on-jind-railway-line-in-rohtak-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, बठिंडा एक्सप्रेस रुकी, पातालकोट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, बठिंडा एक्सप्रेस रुकी, पातालकोट डायवर्ट
Sun, 15 Jan 2023 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:27 AM IST
सार
मालगाड़ी के ड्राइवर ने मामले की सूचना रेलवे के रोहतक स्थित कंट्रोल रूम में दी। अप लाइन क गाड़ियों को रोक दिया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जो रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ पंजाब जाने वाली गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में जींद रेलवे लाइन पर रविवार सुबह करीब सात बजे समरगोपालपुर गांव के नजदीक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते अप लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। दिल्ली से पंजाब जा रही सरबत दा भला गाड़ी को शकूरबस्ती रोकना पड़ा। जो 10:10 पर पहुंची। बठिंडा एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से रोहतक की तरफ नहीं आ सकी। वहीं पातालकोट का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दोपहर बाद तक यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे के मुताबिक सुबह करीब सात बजे रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर समरगोपालपुर गांव के नजदीक किलोमीटर नंबर 75/11-15 के पास अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी, जो रोहतक से जींद की तरफ जा रही थी। अचानक मध्य से गाड़ी के सात डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। धमाके के साथ गाड़ी रुक गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने मामले की सूचना रेलवे के रोहतक स्थित कंट्रोल रूम में दी। अप लाइन क गाड़ियों को रोक दिया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जो रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ पंजाब जाने वाली गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर जाने वाली गाड़ी सरबत दा भला 9 बजे तक दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई जो 10:10 पर पहुंची।
विज्ञापन
जींद की ओर आने वाली ये गाड़ी हुई अब तक प्रभावित
- दिल्ली से पंजाब की ओर जाने वाली सरबद दा भला एक्सप्रेस को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रोहतक पहुंचना था, लेकिन उसे दिल्ली में शकूर बस्ती स्टेशन पर रोक दिया गया। यह 10:10 पर पहुंची।
- पुरानी दिल्ली से बंठिडा जाने वाली बठिंडा एक्सप्रेस को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर रोहतक पहुंचना था, लेकिन गाड़ी नहीं आई।
- रोहतक से जींद जाने वाली सवारी गाड़ी 9 बजकर 30 मिनट पर रवाना नहीं हो सकी।
- नई दिल्ली से जींद तक जाने वाली मेमो गाड़ी भी दोपहर तक ट्रेन चालू नहीं हुआ तो प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन