फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods closed on receipt of written order, Godown Road, reopened after half an hour after talking to DC

लिखित आदेश न मिलने पर बंद कराया माल गोदाम रोड, डीसी से बात होने पर आधे घंटे बाद दोबारा खुलवाया

Sun, 05 Jul 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Goods closed on receipt of written order, Godown Road, reopened after half an hour after talking to DC
Goods closed on receipt of written order, Godown Road, reopened after half an hour after talking to DC - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने पर तीन दिन के लिए बंद किए गए माल गोदाम रोड व पुरानी सब्जी मंडी शनिवार को खोलने को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति रही। एक दिन पहले डीसी से आश्वासन पाकर माल गोदाम रोड व पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारियों ने सुबह 9 बजे दुकानें खोल दी, लेकिन लिखित आदेश जारी न होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महम तहसीलदार गुलाब सिंह ने दोपहर एक बजे बाजार को बंद करवा दिया। हालांकि डीसी से बात होने पर आधा घंटे बाद बाजार फिर से खुलने की अनुमति दे दी। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारी मंडी खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति होने के कारण सुबह आधे व्यापारी ही नई सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आए। ऐसे में मंडी में शनिवार को सड़क खुली-खुली नजर आई। एक माह पहले प्रशासन ने अनलॉक 1 के चलते शहर के सभी बाजार इस शर्त के साथ खोले थे कि व्यापारी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन करेंगे। 17 जून को डीसी ने व्यापारियों को चेताया कि रिपोर्ट मिली है कि बाजारों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिस बाजार के व्यापारी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उस बाजार को तीन दिल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके चलते बुधवार को आदेश जारी कर डीसी ने वीरवार, शुक्रवार व शनिवार के लिए माल गोदाम रोड व पुरानी सब्जी मंडी बंद करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को दोनों बाजारों के व्यापारी पूर्व मंत्री ग्रोवर व डीसी आरएस वर्मा से मिले। व्यापारियों का दावा था कि डीसी ने शनिवार को बाजार खोलने की सहमति दे दी है। हालांकि देर रात तक लिखित में डीसी कार्यालय की तरफ आदेश जारी नहीं हुए।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास नहीं आया था लिखित आदेश
डीसी से आश्वासन के बाद सुबह 9 बजे माल गोदाम रोड व पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारियों ने दुकानें खोल दी। इसी बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। साथ में निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल भी टीम के साथ आ गए। बाजार के प्रधान राकेश सिक्का से बात की। सिक्का ने कहा कि डीसी ने उनको कह दिया था कि शनिवार को बाजार खोल लेना। लिखित आदेश डीसी ऑफिस से ले लेना। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने डीसी कार्यालय में बात की। क्योंकि उनके पास लिखित में आदेश नहीं आया था। आधा घंटे बाद डीसी से बात होने पर बाजार दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई। उधर, पुरानी सब्जी मंडी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार पहुंचे और प्रधान बिट्टू टक्कर से बात की। टक्कर ने कहा कि उनको बाजार खोलने की अनुमति मिली हुई है। डीसी ऑफिस में बात कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट वापस लौट गए।
विज्ञापन

माल गोदाम रोड को तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी हुए थे। शनिवार को सूचना मिली कि माल गोदाम रोड खोल दिया गया है। जबकि उनके पास लिखित में डीसी कार्यालय की तरफ से कोई आदेश नहीं था। बाद में डीसी से बात होने पर बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार, महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed