फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gold medal winning wrestler Sachin welcomed

Rohtak News: स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सचिन का किया स्वागत

Mon, 22 Sep 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winning wrestler Sachin welcomed
26 गांव रिटौली में सचिन पहलवान को सम्मानित करते ग्राम वासी। स्रोत:ग्रामीण
रोहतक। अंडर-23 नेशनल प्रतियोगिता में पूर्व राजा सरपंच के बेटे पहलवान सचिन सिंगरोहा को उनके गांव रिटौली में पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। झारखंड में हुई प्रतियोगिता में सचिन ने स्वर्ण पदक जीता था। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा रहे। विधायक शकुंतला खटक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सचिन एक दिन देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा। सतगामा की ओर से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। सचिन ने बताया कि पिता राजा पूर्व सरपंच हैं और पहलवानी करते थे। मां गुड्डी देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

पिता राजा ने बताया कि सचिन भारतीय रेलवे में टीटीई हैं। सुनील डीपीई ने विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। सचिन झज्जर जिले के गांव मांडौठी में कोच सोनू के पास अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया मान सम्मान
सतगामा की ओर से सचिन को एक लाख रुपये से सम्मानित किया। वहीं सचिन के ताऊ वजीर ने एक भैंस व 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला पार्षद जयदेव डागर ने गांव कबूलपुर की ओर से 11 हजार रुपये व गदा देकर सम्मानित किया। गांव कबूलपुर सरपंच अमर डागर ने भी 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। गांव रिटौली व कबूलपुर के सभी ग्रामवासियों ने सचिन को सम्मानित किया।


सचिन की उपलब्धियां

वर्ष 2017 में स्कूली खेलों में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2019 में कैडेट सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और जूनियर एशिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।


2023 सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक और अंडर-23 नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में इंटर रेलवे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed