{"_id":"609c2c4b8ebc3ed63b653ef3","slug":"gold-and-silver-work-was-shutting-shutter-three-shops-sealed-rohtakcity-news-rtk6082326114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बंद कर हो रहा था सोने-चांदी का काम, तीन दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर बंद कर हो रहा था सोने-चांदी का काम, तीन दुकानें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में नियम तोड़कर कारोबार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। टीम ने दोपहर रेलवे रोड सुनारों वाली गली में आभूषण का काम करने पर तीन दुकानों को सील कर दिया। गोल्ड स्मिथ एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने निगम की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया है। साथ ही मामले में निगम आयुक्त व मेयर से बात करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लॉकडाउन के बावजूद दुकान खोलने वाले दुकानदार व व्यापारियों के खिलाफ निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार दोपहर निगम की टीम जांच करते हुए रेलवे रोड पर पहुंची। एलओ को सूचना मिली कि सुनारों वाली गली में शटर बंद करके अंदर सोने-चांदी का काम चल रहा है। टीम ने तत्काल पुलिस के साथ मौके पर दस्तक दी और शटर खुलवाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद तीन दुकानों को नियम तोड़ने पर सील कर दिया। कुछ व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन नियमों का हवाला देकर निगम के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
पुरानी अनाज मंडी में नमक के 25 कट्टे भी जब्त
सुनारों वाली गली से निकलकर टीम पुरानी अनाज मंडी में पहुंची, यहां मंडी के बीचोंबीच अनाज या दूसरा माल नहीं मिला, लेकिन एक व्यापारी ने नमक के सैकड़ों कट्टों का ढेर जरूर लगा रखा था। टीम ने 25 कट्टे जब्त कर लिए। साथ ही व्यापारी को हिदायत दी कि माल मंडी के बीच से हटा लें, नहीं तो पूरे मामले को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मास्क न लगाने पर 70 राहगीरों के काटे चालान
कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम की सख्ती सड़क पर भी जारी रही। पुलिस के साथ मिलकर टीम ने बाजारों के अलावा सड़कों पर मास्क न पहनने वाले 70 राहगीरों के 500-500 रुपये के चालान काटे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा मास्क नहीं लगाया तो जुर्माना बढ़ा दिया जाएगा।
सभी दुकानदारों ने जमा करवाया जुर्माना, निगम ने हटाई सील
उधर, मंगलवार को निगम ने चमेली मार्केट, किला रोड, शौरी मार्केट व रेलवे रोड पर करीब 10 दुकानों को नियम तोड़ने पर सील किया था। बुधवार तक सभी दुकानदारों ने जुर्माना जमा करवा दिया। इसके बाद निगम ने सील हटा दी है। हालांकि चेताया है कि अगर लॉकडाउन के दौरान दोबारा दुकान खोली तो फिर कार्रवाई होगी। निगम की टीमें लगातार बाजारों में नजर रख रही हैं।
वर्जन
निगम ने सुनारों वाली गली में तीन दुकानों को सील किया है, उनमें से दुकान मालिक कारीगर हैं। कारीगर शटर बंद करके अंदर सोने व चांदी के आभूषण का निर्माण कार्य कर रहे थे। इनमें पब्लिक डीलिंग नहीं थी। निगम ने गलत कार्रवाई की है, मामले में मेयर मनमोहन गोयल व निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा से बात करेंगे।
- राकेश वर्मा, प्रधान गोल्ड स्मिथ एवं ज्वलेर्स एसोसिएशन
वर्जन
लॉकडाउन के नियमों के तहत दुकान नहीं खोली जा सकती। नियमों के तहत ही निगम की टीम ने सुनारों वाली गली में तीन दुकानों को सील किया है। साथ ही वीडियोग्राफी भी की है। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम का अभियान जारी रहेगा।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
अफसरशाही दिखा रहे निगम के अधिकारी : बख्शी
अगर कोई दुकानदार सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन विरोध नहीं करेगी, लेकिन छोटे-छोटे कारीगर शटर बंद करके अंदर काम कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई करना अफसरशाही है। साथ ही शटर को पैर मारना अनुचित है। इससे व्यापारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में निगम के आला अधिकारियों से बात करेंगे।
- हेमंत बक्शी, अध्यक्ष रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन