फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Going to Tikri and Singhu border will give edge to the farmers movement: Abhay Chautala

टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर जाकर किसान आंदोलन को देंगे धार : अभय चौटाला

Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Going to Tikri and Singhu border will give edge to the farmers movement: Abhay Chautala
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही इनेलो के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला राजनीतिक मैदान में उतरेंगे। वे टीकरी व सिंघु बॉर्डर पर जाकर किसान आंदोलन को धार देंगे। दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल के नाम पर वोट लिए और उनकी नीतियां भाजपा के पास गिरवी रख दी है। भाजपा सरकार को हराने के लिए तीसरा मोर्चा ही एकमात्र विकल्प है। अभय चौटाला झज्जर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया चौ. ओमप्रकाश चौटाला जल्द कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे। वे सबसे पहले सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर किसानों से मिलेंगे और आंदोलन को और प्रभावी बनाएंगे। अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2024 में सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। पार्टी को ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर मजबूत करें। यदि पंचायत के वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो हर चुनाव में पार्टी विजयी होगी। इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, सुशील गौतम, डॉ. नफे सिंह लाहली, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, कृष्ण कौशिक, प्रदीप अहलावत, खजान सिंह, ईश्वर सिंह मलिक, कुंती देवी, कमला मलिक, प्रेम लता, लक्ष्मी, युवा प्रधान विनेश लाकड़ा, सुशीला राणा, विजय लता, शीला खरैटी, जितेंद्र बल्हारा, जोगेंद्र, राजबीर वाल्मीकि, करतार काहनी, यादराम सरपंच, वेद भराण, संदीप नेहरा, समरजीत नरवाल, गुलाब सिंह, सतबीर सहरावत, पुनित मायना, वेद सिंह नैन, सुरज देहराज, बलराज खासा, सुरेंद्र कन्हेली, धीरेंद्र सिवाच, रमेश जांगडा, जितेंद्र दांगी, दलेल ढाका, राकेश, पवन, रणबीर हुड्डा, भीम चिड़ी, राजेश कटवाडा, रामकिशन मलिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुड्डा पर कटाक्ष, मुख्यमंत्री रहते झज्जर की 72 हजार एकड़ जमीन अंबानी व अडानी को दी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कथनी-करनी में अंतर है। जब पीपली में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार लाठीचार्ज करने वालों पर मुकदमा दर्ज करें अन्यथा विधायकों के साथ धरना देंगे। अफसोस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक भी दिन धरने पर नहीं बैठे। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर देने की बात कही। बाद में पोल खुली कि वह भी एक संस्था से दिए गए थे। सरकार में रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में 72 हजार एकड़ जमीन अंबानी और अडानी के नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा को अब खुद जेल जाने का सता रहा डर
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही षड्यंत्र के तहत चौ. ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा कराई। उन्होंने किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने षड्यंत्र के तहत इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला को जेल भिजवाया था और अब उन्हें जेल जाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed