फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls were going while bursting crackers with bullets, challan of Rs 2500

Rohtak News: बुलेट से पटाखा बजाते हुए जा रही थीं युवतियां, 2500 रुपये का चालान

Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Girls were going while bursting crackers with bullets, challan of Rs 2500
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। शहर में यातायात पुलिस नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को बजरंग भवन फाटक के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन युवतियां बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हुए जा रही थीं। इस पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया।

जब पुलिस इनका चालान करने लगी तो एक युवती बोली- सर! लो मोबाइल फोन पर बात कर लो, यह फूड इंस्पेक्टर की बुलेट है। पुलिस ने फोन पर बात कर बुलेट के कागज लाने को कहा। करीब 30 मिनट बाद एक युवक कागज लेकर पहुंचा। पुलिस ने बुलेट को जब्त नहीं किया, लेकिन 2500 रुपये का चालान कर दिया। यातायात पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि तीन युवतियाें को बुलेट बाइक पर रोका था। उनके पास कागज नहीं थे। घर से कागज मंगाने के बाद 2500 रुपये का चालान उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान से इस बारे में बात की तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed