{"_id":"5849c26e4f1c1bf95944a691","slug":"geeta-mahotasav-haryana-kurushetra-rohtak-programer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव में दिखा तकनीक और आध्यात्म का अनोखा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव में दिखा तकनीक और आध्यात्म का अनोखा संगम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय गीता जयंती के पहले दिन हुए रंगारंग कार्यक्रम, संत महात्माओं ने यज्ञ से की शुरुआत
- फोटो : amar ujala
तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में पहले दिन तकनीक और आध्यात्म का अनोखा संगम दिखाई दिया। पंडित श्रीराम रंगशाला में शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन का आगाज संत महात्माओं ने गीता सद्भावना यज्ञ में आहुति डालकर किया। विद्यार्थियों ने गीता पर आधारित श्लोक और सांस्कृतिक कार्यक्रमोें की शानदार प्रस्तुति दी। नन्हें-मुन्नों की ओर से हनुमान चालीसा पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकोें की खूब तालियां बटोरी। विद्यार्थियों की प्रस्तुति से खुश होकर डीसी अतुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देने का वादा किया। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को 26 जनवरी पर सम्मानित करने की घोषणा भी की। इस दौरान प्रशासन ने महिला-बच्चों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
बृहस्पतिवार को सुबह 11:15 बजे, सद्भावना यज्ञ के साथ ही गीता महोत्सव की शुरुआत हो गई, जो शाम तक चली। जहां सुबह मॉडल स्कूल, किलोई और भालौठ के छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रशासनिक अधिकारियों और दर्शकों का दिल जीता। शाम को सिख मार्शलों की गतका टीम ने सरदार हरभजन सिंह के नेतृत्व में खतरनाक स्टंट दिखाकर लोगों की सांसें थाम दी। इस दौरान रंगशाला में वाई-फाई की फ्री सुविधा भी दी गई। हालांकि, पहले दिन दर्शक कम देखने को मिले। इस मौके पर सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। पीएनबी की ओर से कैशलेस सुविधा के बारे में जागरूक किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक ने किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल पुरी, बाबा प्रेमदास, बाबा कर्णपुरी, महंत जितेंद्रपाल सिंह सोढी, बाबा हंसराज, बाबा सुखाशाह, महंत नेमपाल सिंह, स्वामी परमानंद, सैयद मोहम्मद तसलीम और पादरी पीके तांडे मौजूद रहे।
बिक्री के स्टालों पर नहीं मिली स्वैप मशीन
प्रदर्शनी के दौरान बिक्री के लिए किताबों और सोलर सामानों के स्टाल लगाए गए। पुस्तक स्टाल पर देश की महान विभूतियों महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र, जवाहर लाल नेहरू समेत महाभारत के महापुरुषों अर्जुन, कृष्ण, द्रोणाचार्य और कर्ण पर लिखी किताबें थी। सोलर कुकर और सोलर लाइट यंत्र भी स्टालों पर नजर आए। अगर कोई ग्राहक इन सामानों की खरीदारी करना चाहे तो यहां डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए स्वैप मशीन नहीं थी। ग्राहक केवल पेटीएम या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ही समान खरीद सकता था। केवल पीएनबी की प्रदर्शनी में ही स्वैप मशीन लगी थी।
विज्ञापन
ग्राहकों के मोबाइल में डाउनलोड किया पेटीएम
रोहतक में पहली बार पूरे कार्यक्रम स्थल को वाई-फाई दिया गा। इसमें लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाआें के बारे में भी बताया गया। जिन ग्राहकों के पास पेटीएम या एसबीआई बड्डी जैसे एप नहीं थे, उनके मोबाइल में तुरंत इसे डाउनलोड किया गया।
गीता महोत्सव में नहीं पहुंचे मेयर और कांग्रेस नेता
गीता महोत्सव के लिए कांग्रेस के विधायकों, सांसद और मेयर को भी निमंत्रण दिया गया था। लेकिन पहले दिन मेयर रेनू डाबला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और शादी लाला बत्तरा आदि कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं पहुंचे।
भ्रूण हत्या पर घुमाएं 8199045050 नंबर
जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की गई। रोहतक में की गई इस अनोखी पहल के माध्यम से भ्रूणहत्या, बाल अपराध, बाल मजदूरी, बाल विवाह, गुमशुदा बच्चों, बाल शोषण, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा आदि शिकायतें कर सकते हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को इन मामलों से संबंधित शिकायत मिले तो वह यह नंबर 8199045050 घुमाएं। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम साथ में मौके पर पहुंचेगी।
खरीद के साथ लें स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा
महोत्सव में विभिन्न तरह के सामान की खरीद के साथ दक्षिण भारतीय स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टाल लगाई गई है। यहां ग्रामीण महिलाओं की ओर से बने उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। इन उत्पादों के आगे बड़े-बड़े डिजाइनरों के बनाए उत्पाद भी फीके दिखाई दिए।
डीसी ने गतका को दिए 5100, सभी प्रतिभागी होंगे सम्मानित
शाम को हुए गतका प्रदर्शन को देखकर डीसी अतुल कुमार काफी खुश हुए। उन्होंने 5100 रुपये ईनाम राशि देने और सभी सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा की। गतका टीम ने डीसी को सरोहा भी भेंट किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के कलाकार ऋषिपाल हुड्डा और नफे सिंह ने भक्ति गीत सुनाया।