{"_id":"62cc814695d197708376b0e1","slug":"gaur-institution-administrator-became-deputy-commissioner-for-three-months-rohtakcity-news-rtk652058781","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त तीन माह के लिए बने गौड़ संस्था प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त तीन माह के लिए बने गौड़ संस्था प्रशासक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के बाद अब गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा में भी चुनाव की राह बनने लगी है। सरकार की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को संस्था प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उपायुक्त को दिए गए तीन महीने में संस्था के चुनाव कराना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।
गौड़ संस्था में पिछले करीब तीन महीने से प्रशासक पद रिक्त पड़ा था। यहां 28 मार्च को प्रशासक का अंतिम दिन था। इसके बाद से सरकार की ओर से किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। अब एक बार फिर सरकार ने चिट्ठी जारी करते हुए उपायुक्त को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से संस्था के चुनाव नहीं हो रहे हैं। इस बारे में संस्था सदस्य अनेक बार सरकार से आग्रह कर चुके हैं। सरकारी चिट्ठी में कहा गया है कि उपायुक्त को तीन माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस दौरान वे संस्था का चुनाव कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इस कार्यकाल को और विस्तार नहीं दिए जाने की बाध्यता भी जताई गई है। ऐसे में संस्था सदस्यों को भी शीघ्र ही चुनाव होने की आस जगी है।