फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gas in domestic cylinders less, charging more

घरेलू सिलिंडेर में गैस कम, दाम वसूल रहे ज्यादा

Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gas in domestic cylinders less, charging more
भिवानी चुंगी पेट्रोल पम्प के पास शिकायत के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस की तौल की गई ?
घरेलू कुकिंग गैस के खेल का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भिवानी चुंगी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली प्लाज में छापा मारा तो जांच में सिलिंडरों में 430 ग्राम तक गैस कम मिली। जबकि ग्राहकों से 782 के बजाय 811 रुपये वसूले जा रहे थे। गोदाम से डिलिवरी पर 782 रुपये देने होते हैं। ऐसे में सेल्समैन ने 29 रुपये अधिक वसूले। इस दौरान अधिकारियों ने नौ सिलिंडर जब्त कर गैस एजेंसी संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

बुधवार को विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश आर्य के नेतृत्व में टीम ने भिवानी चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास प्लाट में छापा मारा। यहां दीपिका गैस एजेंसी का सेल्समैन धनबीर सिलिंडर रखकर ग्राहकों को डिलिवरी दे रहा था। विभाग की कार्रवाई से पहले वह 30 सिलेंडर डिलिवर कर चुका था। मौके पर नौ भरे हुए सिलिंडर मिले। इनका वजन करने पर 230 से 430 ग्राम तक वजन कम मिला। यही नहीं जांच में सामने आया कि सेल्समैन ग्राहकों से 811 रुपये वसूल रहा था। जबकि गोदाम से डिलिवरी के दाम 782 रुपये हैं। ऐसे में वह लोगाें से 29 रुपये अधिक वसूलता पाया गया। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निरीक्षक गीता व उपनिरीक्षक अनू के अलावा शिकायतकर्ता सुरेंद्र सैनी को जांच में शामिल किया गया।
विज्ञापन

मैं दीपिका गैस एजेंसी का ग्राहक हूं। एजेंसी की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने बुधवार को मामले में कार्रवाई करते हुए टीम को भेजा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकायत के बारे में सूचित करते हुए जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। विभाग के निरीक्षक व कर्मचारियों ने छापा मार कर सेल्समैन को सिलिंडर समेत पकड़ा। सिलिंडरों में गैस कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह सैनी, डीएलएफ।
मैं दीपिका गैस एजेंसी का ग्राहक हूं। बुधवार को गैस सिलिंडर लेने भिवानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के पास प्लाट में पहुंचा। यहां सेल्समैन ने सिलिंडर के लिए 811 रुपये वसूले। ग्राहक संदीप से भी सिलिंडर के 811 रुपये वसूले गए।
- भूमित, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed