{"_id":"1cf0d1e0f1d82dc5cd4dde14173f888b","slug":"gas-celender-theft-case-domestic-gas-gone-to-commercial-gas-cilender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनट में घरेलू की गैस कामर्शियल सिलेंडर में, पुलिस ने किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनट में घरेलू की गैस कामर्शियल सिलेंडर में, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्हेली में चल रहे सिलेंडरों के अवैध कारोबार का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़
विज्ञापन
हो गया। सीआईडी, शिवाजी नगर थाना पुलिस और फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम
झज्जर रोड पर बने एक गोदाम में छापा मारा। यहां टीम ने दो युवकों को घरेलू
सिलेंडराें की गैस कामर्शियल में भरते पकड़ा।
दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने गोदाम से 30 गैस सिलेंडर और एक छोटा हाथी वाहन सहित काफी सामान भी बरामद किया है।
सीआईडी के जिला प्रभारी ज्योतिशील भटनागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कन्हेली के एक मकान में अवैध रूप से सिलेंडरों का कारोबार चल रहा है। इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई।
शिवाजी थाना पुलिस और सीआईडी की मदद से फूड एंड सप्लाई विभाग ने कन्हेली गांव में छापा मारा। पहले तो पुलिस ने गोदाम को चारों तरफ से घेरा और फिर अंदर घुसे। यहां पर घरेलू सिलेंडरों की गैस को कामर्शियल सिलेंडरों में भरा जा रहा था। आरोपी सिलेंडर को सील भी कर रहे थे।
गोदाम से 20 घरेलू और 10 कामर्शियल सिलेंडर जप्त किए गए हैं। इसके अलावा डिजिटल तोल कांटा, एक वाहन (छोटा हाथी), काफी मात्रा में गैस निकालने वाली पिन भी कब्जे में ली गईं हैं। मौके से दो युवकों उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी निवासी नरेंद्र और नरेश को भी गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी सुरेंद्र उत्तर प्रदेश जाने के कारण हाथ नहीं लगा।
शहर के प्रमुख होटलों में करते थे सप्लाई
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये अवैध गैस सिलेंडर शहर के कई बड़ी होटलों और रेस्त्रां में सप्लाई करते थे। सप्लाई के लिए छोटा हाथी वाहन का उपयोग किया जाता था। उन्होंने एक पूर्व सरपंच के घर को किराये पर लेकर उसमें गोदाम बनाया था।
गैस एजेंसी की सेटिंग से एक साल से चल रहा था गोरखधंधा
अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में भरने और उन्हें सप्लाई करने का यह गोरखधंधा पिछले एक वर्ष से चल रहा था। आरोपी नरेंद्र ने बताया कि पहले उसका भाई सुरेंद्र इस काम को करता था। जो अभी गांव में चला गया है। उसके जाने के बाद पिछले दो माह से वह यह काम कर रहा है।
अवैध रूप से गैस सिलेंडर शहर की एक गैस एजेंसी से लिए जाते थे। हर सिलेंडर की कीमत ब्लैक में 750 रुपये अदा की जाती थी। इन घरेलू सिलेंडरों से गैस कामर्शियल सिलेंडरों में भरी जाती थी। एक कामर्शियल सिलेंडर में डेढ़ घरेलू सिलेंडर की गैस आती था।
जो 30 सिलेंडर मौके से बरामद किए हैं, उनकी जांच रिपोर्ट एजेंसी को भेजी जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी सिलेंडर और अन्य सामान संबंधित थाने में भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस अपने स्तर पर करेगी।
पवन कुमार, इंस्पेक्टर फूड एंड सप्लाई।