फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   friend first call and than kidnep

दोस्त ने पहले फोन कर बुलाया फिर अपहरण कर रातभर की डंडों से पिटाई

Fri, 14 Aug 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
friend first call and than kidnep
रोहतक। गांव खरावड़ निवासी युवक का पहले उसके दोस्तों ने अपहरण किया। फिर वे उसे अंजान जगह पर ले गए और उसकी रातभर डंडों से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने नकदी व दस्तावेजों से भरा पर्स भी छीन लिया। आरोपियों ने युवक के पैरों पर आईएमटी में गाड़ी चढ़ा दी व उसे जान से मारने की भी कोशिश की। युवक कई दिनों से उपचाराधीन था व बयान देने की स्थिति में नहीं था। वीरवार को हालत में सुधार होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आईएमटी थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात 15 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आकाश (31) ने बताया कि वह गांव खरावड़ गांव का रहने वाला है। 15 जुलाई शाम साढ़े 7 बजे के करीब प्रवेश के फोन से सुमित ने उससे बात की और दिल्ली बाईपास स्थित उनकी बुलाई जगह पर करीब 8 बजे पहुंच गया। जब वह वहां पहुंचा तो सुमित किसी दुकान वाले से झगड़ा कर रहा था। इस पर उनका बीच-बचाव करने लगा तो सुमित उसी से झगड़ा करने लग गया। जिसके बाद वह वहां से पैदल ही अपने घर के लिए चल दिया। जब वह तिलियार लेक के पास पहुंचा तो पीछे से एक सेंट्रो कार आई। जिसमें सुमित, अजय व दो अन्य लड़के सवार थे। सुमित ने कार से उतरते ही उसके सिर पर बोतल से वार किया और कार सवार अन्यों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में डाल दिया। उसके बाद उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और किसी अंजान जगह पर ले गए। जहां पर पहले से ही तीन अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने पहले उसे डंडों से पीटा और उसके बाद उसे कोई इंजेक्शन लगा दिया और उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में 1200 रुपयों की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद वह बेहोश हो गया। देर रात जब उसे होश आया तो सुमित ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी उसे आईएमटी की ओर ले गए। जहां उसके पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी व फिर से उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसी दौरान वहां एक अन्य गाड़ी आ गई, जिसकी आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद वह फिर से बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो अपने आप को पीजीआई में भर्ती पाया। आकाश का कहना है कि वारदात वाले दिन से वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। वीरवार को हालत में सुधार होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर आरोपी सुमित व अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, आईएमटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed