{"_id":"67d1dd68be793e43130fd464","slug":"fraud-of-rs-190-lakh-by-sending-apk-file-in-the-name-of-pm-scheme-rohtak-news-c-17-roh1020-615940-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीएम योजना के नाम एपीके फाइल भेजकर 1.90 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीएम योजना के नाम एपीके फाइल भेजकर 1.90 लाख की धोखाधड़ी
Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया कलां गांव निवासी एक महिला को साइबर ठगों ने पीएम योजना के नाम से एपीके फाइल भेजकर 1.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मोबाइल में आए मैसेज देखे तो ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में ठगी का केस दर्ज कर लिया है। नैना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर 6 मार्च को पीएम योजना नाम से लिंक आया था। उन्होंने उसे ओपन किया तो मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गई। इसके बाद रात में उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं और 7 मार्च को ठगों ने 9 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के पास न कोई ओटीपी आया और न ही किसी को कोई बैंक खाते से संबंधित सूचना दी। इसके बावजूद साइबर ठगों ने मोबाइल के माध्यम से 1.90 लाख रुपये की ठगी कर ली।
एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधी इस तरह लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी साइबर थाना।
विज्ञापन
एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधी इस तरह लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी साइबर थाना।