फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud of 91 thousand rupees in the name of treatment in Patanjali Yogpeeth

पतंजलि योगपीठ में उपचार के नाम पर 91 हजार रुपये की ठगी

Mon, 14 Feb 2022 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 91 thousand rupees in the name of treatment in Patanjali Yogpeeth
रोहतक। हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में योग के माध्यम से उपचार के नाम पर न्यू विजय नगर के युवक से दो लोगों ने 91 हजार रुपये ठग लिए। जब बुकिंग पक्की करने के लिए योग पीठ में फोन किया गया तो बताया गया कि आरोपी युवकों का योग पीठ से कोई संबंध नहीं है। शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक न्यू विजय नगर निवासी प्रेम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसने 10 फरवरी को हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में अपना व परिवार के सदस्यों का योग के माध्यम से उपचार करवाने के लिए संपर्क किया। उसकी सुनील गुप्ता व अजय कुमार से फोन पर बात हुई। दोनों ने बताया कि योगपीठ में उपचार के लिए फीस निर्धारित है। इसके लिए आरोपियों ने पहले तो गूगल पे के माध्यम से उससे 45 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 35 हजार 600 और 10 हजार रुपये यूपीआईडी के माध्यम से भुगतान किया गया। इसके बाद 11 फरवरी को जब उसने योगपीठ में संपर्क किया तो बताया गया कि आरोपियों का योगपीठ से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

पहले नंबर की अच्छी तरह जांच करें, फिर संपर्क करें
साइबर क्राइम एक्सपर्ट का कहना है कि ऑनलाइन गूगल पर हेल्पलाइन या दूसरे संपर्क नंबर से मिलते जुलते फर्जी नंबर भी डाल दिए जाते हैं। आम लोग जब गूगल पर हेल्प के लिए नंबर सर्च करते हैं तो फर्जी नंबर निकल आते हैं। जैसे ही आम लोग संबंधित नंबर पर संपर्क कर करता है तो ठग उसे अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसे में आम लोगों को पहले नंबर की अच्छी तरह से तसल्ली करनी चाहिए। इसके बाद संबंधित नंबर पर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। इसके लिए आरोपियों के मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी शिवाजी कालोनी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed