फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud in the name of plot, case registered

प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज

Thu, 11 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of plot, case registered
रोहतक। पुलिस ने 355 वर्ग गज के प्लॉट खरीद फरोख्त मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्लॉट की फुल एग्रीमेंट पेमेंट के बावजूद कब्जा नहीं मिलने के चलते पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कैंसर मरीज ने कहा कि उसका भाई सुमेर चंद एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुआ है। मेरे भाई ने बोहर निवासी संजय से 335 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा। इसकी पेमेंट चेक से की गई। संजय व सोनीपत के गोरड़ निवासी राजेश उर्फ राजू मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। संजय ने हमारा ही दिया हुआ 10 लाख रुपये का चेक बनाकर राजेश को दे दिया। उससे कहा कि लाजवंती को चेक देकर अंकल सुमेरचंद के नाम प्लॉट का फुल पेमेंट एग्रीमेंट बनवा दे। राजेश ने आकर लाजवंती के नहीं मिलने के बारे में बताते हुए बाद में एग्रीमेंट बनवाने की बात कही। दोनों ने हमारे प्लॉट की निशानदेही करा दी। इसके चलते 15 जनवरी 2021 को 2 लाख 30 हजार ईंटें मंगवा कर प्लॉट की नींव भरवा दी। मार्च में 10 लाख 50 हजार रुपये से मिट्टी डलवा कर भरत कराया। इसके कुछ दिन बाद मकान बनाना शुरू किया तो राजेश के साथ लड़कों ने प्लॉट को अपना बताते हुए काम रुकवा दिया। इस पर संजय से संपर्क किया तो उसने कहा, मैं इसे समझा लूंगा और एग्रीमेंट सुमेर चंद के नाम बनवा दूंगा। अगले दिन राजीव नगर के रिकाश मलिक ने प्लॉट को अपना बताते हुए काम बंद करने को कहा। उसने 30 दिसंबर 2020 का फुल पेमेंट एग्रीमेंट दिखाया। अगले दिन राजेश व रिकाश कुछ लड़कों के साथ आया और हमें यहां से भागने की धमकी दी। पुलिस को फोन करने पर पीसीआर आई। पुलिस कर्मचारियों ने थाने में लिखित शिकायत देने कहा। यहां शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब एसपी कार्यालय को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed