{"_id":"64a7ceefbead1092880ff45e","slug":"fraud-in-indira-gandhi-national-university-examination-in-rohtak-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विवि की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर देते पकड़े दो छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विवि की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर देते पकड़े दो छात्र
Fri, 07 Jul 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:46 PM IST
सार
रोहतक में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा में फर्जीवाड़े पकड़ा गया है। जांच के दौरान पता चला कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के गांव जागनो निवासी अमित शर्मा की जगह हरकेश निवासी नौरंगाबाद, जिला भिवानी व अनिल दत्त निवासी ठाकुर पुरा, हरीनगर सेक्टर, कठुआ, जम्मू-कश्मीर की जगह साहिल निवासी नौरंगाबाद, जिला भिवानी पेपर दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस थाना महम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय की बीए की परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया है। महम में चल रही परीक्षा के दौरान जम्मू-कश्मीर के दो छात्रों की जगह भिवानी जिले के गांव नौरंगाबाद के छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने चारों के खिलाफ महम थाने में केस दर्ज कराय है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के छात्रों का दिया गया है महम में सेंटर, जांच में भिवानी के निकले छात्र
पुलिस को दी शिकायत में परीक्षा केंद्र अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से महम महम स्थित सत्या साइंसेस एंड मेडिकल सोशल वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां दूसरे राज्यों के छात्र भी परीक्षा देने आ रहे हैं। वीरवार को सांयकालीन सत्र में बीए का सोशल स्टडी ऑफ सोसायटी का पेपर था।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने कराया चारों के खिलाफ केस दर्ज
जांच के दौरान पता चला कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के गांव जागनो निवासी अमित शर्मा की जगह हरकेश निवासी नौरंगाबाद, जिला भिवानी व अनिल दत्त निवासी ठाकुर पुरा, हरीनगर सेक्टर, कठुआ, जम्मू-कश्मीर की जगह साहिल निवासी नौरंगाबाद, जिला भिवानी पेपर दे रहा है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने हरकेश व साहिल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जबकि जिनके पेपर थे, वे युवक अभी हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
आरोपी छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं। जल्द उन छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी, जिनका पेपर था। -राकेश सैनी, प्रभारी थाना महम।