फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fourth District Pencak Silat Championship concludes, 100 players participate

Rohtak News: चौथी जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Sun, 07 Jun 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fourth District Pencak Silat Championship concludes, 100 players participate
37-जीतने के बाद अपने मेडल दिखाते खिलाड़ी। स्रोत- अकेडमी
रोहतक। चौथी रोहतक जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को रघुवीर सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमसी वार्ड नंबर-2 के धर्मवीर सैनी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल अकादमियों एवं क्लबों से 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता खिलाड़ी 9 एवं 10 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्री-टीन बॉयज वर्ग
26-28 किग्रा में अंश गोल्ड, अक्षित सिल्वर एवं हर्ष ने ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया। 28-30 किग्रा में भानू गोल्ड, सन्नी सिल्वर, अंशु एवं परम ने ब्रॉन्ज पदक जीता। 32-34 किग्रा में प्रिंस ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 34-36 किग्रा में रमन गोल्ड विजेता रहे। 36-38 किग्रा में किरण ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 48-50 किग्रा में मोनू ने गोल्ड पदक जीता।
विज्ञापन


प्री-टीन गर्ल्स वर्ग
26-28 किग्रा में सिखा ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 32-34 किग्रा में भावना ने गोल्ड पदक जीता।

प्री जूनियर बॉयज वर्ग
30-33 किग्रा में वंश गोल्ड एवं अनुवित सिल्वर रहे। 36-39 किग्रा में नीरज ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 39-42 किग्रा में आयुष गोल्ड विजेता रहे। 42-45 किग्रा में आर्यन ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 45-48 किग्रा में यशविन ने गोल्ड पदक जीता। 48-51 किग्रा में मोक्स गोल्ड विजेता रहे। 60-63 किग्रा में लव ने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 63-66 किग्रा में राहुल बुधवार गोल्ड एवं ध्रुव सिल्वर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री जूनियर गर्ल्स वर्ग
39-42 किग्रा में सोनम ने गोल्ड पदक प्राप्त किया।

जूनियर बॉयज वर्ग
39 किग्रा में तरुण गोल्ड, 45-47 किग्रा में पवित्र गोल्ड, ऋतिक सिल्वर एवं यश ब्रॉन्ज रहे। 47-51 किग्रा में हर्षित गोल्ड, मनीष सिल्वर एवं अरुण ब्रॉन्ज विजेता रहे। 51-55 किग्रा में अंकर गोल्ड एवं सौमवीर सिल्वर रहे। 55-59 किग्रा में जतिन गोल्ड विजेता रहे। 59-63 किग्रा में जतिन गोल्ड और अंश सिल्वर मेडल, 71-75 किग्रा में सागर गोल्ड और विशु सिल्वर मेडल।

जूनियर गर्ल्स
39 किग्रा वर्ग में आरती ने गोल्ड मेडल, 39-43 किग्रा वर्ग में तनु गोल्ड मेडल, 43-47 किग्रा वर्ग में खुशी गोल्ड मेडल, 47-51 किग्रा वर्ग में प्रिया गोल्ड तथा तान्या सिल्वर मेडल, 59-63 किग्रा वर्ग में सोनिया गोल्ड मेडल।

सीनियर बॉयज वर्ग
50-55 किग्रा वर्ग में प्रिंस गोल्ड मेडल, 55-60 किग्रा वर्ग में हरि मोहन गोल्ड तथा राहुल सिल्वर मेडल, 60-65 किग्रा वर्ग में अंकित गोल्ड मेडल, 65-70 किग्रा वर्ग में सावन गोल्ड मेडल और 75-80 किग्रा वर्ग में जतिन गोल्ड मेडल हासिल किया।


सीनियर गर्ल्स वर्ग
45-50 किग्रा वर्ग में सलमा गोल्ड मेडल, 50-55 किग्रा वर्ग में पूर्णिमा ने गोल्ड मेडल, 55-60 किग्रा वर्ग में पूजा ने गोल्ड मेडल, 60-65 किग्रा वर्ग में मुस्कान गोल्ड मेडल, 65-70 किग्रा वर्ग में नेहा सैनी मेडल, 75-80 किग्रा वर्ग में नेहा ने गोल्ड मेडल और 80-85 किग्रा वर्ग में मोनिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed