{"_id":"668499202708a6f0920d6e96","slug":"four-incidents-of-robbery-and-theft-revealed-four-arrested-rohtak-news-c-17-roh1020-455239-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लूटपाट और चोरी की चार घटनाओं का खुलासा, चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लूटपाट और चोरी की चार घटनाओं का खुलासा, चार काबू
Wed, 03 Jul 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
02सीटीके05...पत्रकारों से बातचीत करते उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया । संवाद
रोहतक। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लूटपाट और चोरी की चार वारदातों का खुलासा कर चार आरोपियाें को काबू किया है। इनके कब्जे से लूट और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि उक्त आरोपियों से पूछताछ से कुछ और मामलों में लीड मिली है। जिससे जल्द ही उनका भी खुलासा कर दिया जाएगा।
केस-1
एवीटी स्टॉफ ने लूट करने वाले दूसरे आरोपी को दबोचा
सांपला की नीतू ने 70 हजार रुपये लूट का मामला दर्ज कराया था। डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि एक आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। एवीटी स्टाफ के प्रभारी उपनिरक्षक सतीश कादयान की टीम ने सोमवार रात को दूसरे आरोपी सांपला के मोहित को गिरफ्तार किया है। उससे 10 हजार बरामद किए हैं। आरोपी पर रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य केस दर्ज हैं। सोमबीर उर्फ मोनू पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों ने रोहतक से स्कूटी चोरी कर घटना को अंजाम देकर वहीं खड़ा कर दिया था।
केस-2
पावर हाउस चौक के पास ई-रिक्शा लूटे वाला गिरफ्तार
डीएसपी ने बताया कि 26 जून को पावर हाउस चौक के पास से मकड़ौली निवासी राजेश से ई-रिक्शा लूट लिया था। आरोपी इसको बेचने की फिराक में थे।एवीटी स्टॉफ ने इस गिरोह के सोनीपत-मुरथल की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित रंधावा को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना कैथल निवासी सन्नी के साथ सुमित और नरेंद्र सुक्खा दोनों मुख्य आरोपी हैं। इनके अन्य साथी लूटपाट और वाहन चोरी करते हैं। सन्नी अभी फरार है। नरेंद्र उर्फ सुक्खा को सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
केस-3
घर से जेवर-नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सैमाण गांव में नरेश के घर से आभूषण और 57 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर महम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। एवीटी की टीम ने जांच की तो फरमाना खास के नीरज का नाम आया। इस समय वह एक मामले में हिसार जेल में बंंद है। पुलिस ने हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ चोरी समेत 14 मामले भिवानी, जींद, हिसार व रोहतक में दर्ज हैं।
केस-4
बुलेट चुराने वाले गिरफ्तार
थाना पीजीआईएमएस क्षेत्र से बुलेट चोरी के मामले में दो वाहन चोर को काबू किया है। आरोपियों से बाइक भी बरामद कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल ने बताया कि मोखरा निवासी रवि की 1 जून को आदर्श नगर में मकान के बाहर खड़ी बुलेट चोरी हो गई थी। एक माह बाद पुलिस ने गोहाना निवासी आनंद व नरेंद्र उर्फ सूखा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर सोनीपत में कई केस दर्ज है।