फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four corona positives including teacher were found, one person died

शिक्षक समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four corona positives including teacher were found, one person died
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से राहत तो मिली है, लेकिन मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को एक शिक्षक समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में संक्रमण दर 5.64 और रिकवरी रेट 97.57 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं 2833 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में विगत 10 दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। मगर चिंता का विषय यह है कि हर रोज मौत हो रही है। रविवार को एक शिक्षक समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, सेक्टर-दो में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 69 रह गई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 541 पर पहुंच गया है। रविवार तक कोरोना की जांच 4,56,140 लोग ने करवाई, जिनमें से 4,30,316 निगेटिव और 25,768 पॉजिटिव मिले। अलग-अलग केंद्रों से 311 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, पीजीआईएमएस के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में कोरोना संक्रमित 28 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 15 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 198 मरीज भर्ती हैं। चार मरीजों को ऑपरेशन की लिस्ट में शामिल किया गया। रविवार को मरीजों के लिए 256 इंजेक्शन मिले, जो लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed