फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four corona patients were found in the district, two died

जिले में कोरोना के चार मरीज मिले, दो की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four corona patients were found in the district, two died
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है, मगर मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। वीरवार को जहां चार नए कोरोना संक्रमित मिले वहीं वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। पीजीआई में भर्ती सात ब्लैक फंगस रोगियों के ऑपरेशन किए गए। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए 6263 लोगों ने टीकाकरण कराया, जिससे टीकाकरण कराने वालों की संख्या 255694 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमण दर 5.66 और रिकवरी रेट 97.52 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि कोरोना से संक्रमित होने का आंकड़ा तेजी से कम हो रहा है। इसके चलते वीरवार को चार संक्रमित मिले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 99 रह गई हैं। इनमें से 45 का उपचार अस्पताल में चल रहा है जबकि 54 घरों पर एकांतवास में हैं। वहीं, कोरोना से भरत कॉलोनी निवासी वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। इससे जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 538 पहुंच गई। जिले में कोरोना की जांच अब तक चार लाख 54 हजार 377 लोगों की हो चुकी है। इनमें से चार लाख 28 हजार 458 निगेटिव और 25758 पॉजिटिव मिले। वहीं, अलग-अलग केंद्रों से 837 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआई में 28 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 11 का आईसीयू में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के 192 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से सात का ऑपरेशन किया गया। मरीजों के लिए 506 इंजेक्शन मिले हैं, जो मरीजों को लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed