फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister held a press conference

भाजपा योद्धाओं ने मेहनत से रोका पूर्व सीएम हुड्डा का रथ : ग्रोवर

Thu, 10 Oct 2024 06:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Former minister held a press conference
अशोका चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते मनीष ग्रोवर। संवाद
रोहतक। भाजपा योद्धाओं ने अपनी मेहनत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का रथ रोकने का काम किया है। अब रोहतक की बेहतरी के लिए विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों की आवाज बनकर केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर काम करवाएंगे। यह कहना है मनीष ग्रोवर का। वे चुनाव परिणाम के बाद बुधवार दोपहर को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रोहतक से भाजपा प्रत्याशी ने टीम की भांति शानदार चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं व रोहतक वासियों का आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि रोहतक विधानसभा की जनता से भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिला। साल 2019 के चुनाव की तुलना में इस बार 11 हजार से अधिक वोट मिले। यह 22 दिन की कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनहित में लिए गए फैसलों के चलते यह संभव हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा में रिकार्ड 48 सीट लेकर कमल खिलाने का काम किया। राज्य की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले का समान विकास कराया है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक ईश्वर सिंगल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डॉ. आदित्य बतरा, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष बिट्टू भानकर, मनोज मक्कड, तरुण सन्नी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक शासन करेगी भाजपा : सतीश नांदल
विधानसभा के प्रभारी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि हरियाणा में प्रचंड सीटों के साथ लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश में लंबे समय तक कमल खिलता रहेगा। विपक्ष में होते हुए कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया। लोगों में यह भ्रांतियां फैलाई गई कि कांग्रेस आ रही है, जबकि हकीकत कुछ और थी। हरियाणा में जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा। कांग्रेस नेताओं की पर्ची से नौकरी देने वाली योजना पर जनता ने ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed