फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda taunted the BJP

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- वो पन्ना तक ही सीमित रह गए, हम घर-घर पहुंच गए

Mon, 22 May 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 09:59 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किलोई हलके के गांवों का दौरा किया और लोगों के बीच जाकर समस्याएं जानीं। पूर्व सीएम बिजली किल्लत पर बोले कि सरकार क्षमता का भी पूरा उपयोग नहीं कर पा रही।

विज्ञापन
Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda taunted the BJP
गढ़ी संपला किलोई हलके मे लोगों से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हम किसी के कहने से नहीं अपने हिसाब से संगठन की घोषणा करेंगे। वे अपनी पार्टी को देखें। वो पन्ना तक ही सीमित रह गए हैं। हम घर-घर पहुंच गए हैं। यह कहना है हरियाणा के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार को रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से भी बातचीत की।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने का केवल दावा कर रही है। सच्चाई इसके उलट है। लोगों के बीच जा रहा हूं। कहीं नजर नहीं आया है कि किसी गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। गर्मी के सीजन में जनता बिजली के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।

विज्ञापन

 

इस सरकार ने अपने कार्यकाल में न एक यूनिट नई बनाई न नया प्लांट लगाया। सही मायने में सरकार प्रदेश के प्लांटों की क्षमता का भी पूरा उपयोग नहीं कर पाई है। यह तो घोटालों में घिरी सरकार है। इन्होंने इतने घोटाले किए हैं, गिनती भी कम पड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खिलाड़ियों के लिए न्याय मांगा है, गलत क्या किया
हुड्डा ने कहा कि सरकार का दावा था कि छह लाख करोड़ का निवेश आएगा। आया नहीं छह हजार करोड़ भी। प्रदेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। निवेश हुआ नहीं। हमारी सरकार बनी तो कुल 2200 करोड़ का बजट था। हमने फिर भी 1600 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ किया।

 

इसके बाद प्रदेश का बजट आया। हम शुरू से खिलाड़ियों के समर्थन में है। सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन करना चाहिए। बृजभूषण की ओर से लगाए गए आरोप के मामले में कहा कि मैुने क्या गलत किया है। खिलाड़ियों के लिए न्याय मांगा है। न्याय मिलना चाहिए।


 

आईएमटी में आठ साल में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं 
कांग्रेस के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति निवेश पूरे देश में सबसे ज्यादा था। इस सरकार में तो कुछ आया ही नहीं। बेरोजगारी ही बढ़ी है। दूर क्यों जाना, आईएमटी सामने है। पिछले आठ साल में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया। इस मौके पर आनंद सिंह दांगी, संत कुमार व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed