फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Hooda taunts government in Rohtak, BJP is removing skilled workers by promising 2 lakh jobs

Haryana: रोहतक में पूर्व सीएम हुड्डा का सरकार पर तंज, 2 लाख नौकरी देने का वादा कर कौशल कर्मियों को हटा रही BJP

Sun, 19 Jan 2025 04:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Jan 2025 04:42 PM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में चुनाव में जाकर भाजपा के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। जबकि उन्हें बताना चाहिए कि हरियाणा में जो वादे करके भाजपा ने सरकार बनाई है, उन वादों का क्या हुआ? आज उन वादों के विपरीत भाजपा काम क्यों कर रही है।

विज्ञापन
Former CM Hooda taunts government in Rohtak, BJP is removing skilled workers by promising 2 lakh jobs
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ झूठ फैलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को खत्म कर देगी। जबकि कांग्रेस ने कौशल कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था। दो लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा कौशल निगम के कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। हुड्डा रविवार को रोहतक पहुंचे और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के पिता पीके चंद्र बतरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्तियों के इंतजार में बेरोजगार युवाओं की उम्र निकल रही है, लेकिन सरकार सीईटी तक नहीं करवा रही है। हर बार की तरह सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को खत्म करके सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी कौशल कर्मियों को नियमित करने और उचित वेतन बढ़ोतरी का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा के झूठ की सच्चाई सबके सामने आ गई। अपने ही वादे से मुकरते हुए भाजपा ने सरकार बनते ही कौशल निगम कर्मियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया। एक-एक करके हर विभाग से सरकार ने कौशल निगम कर्मियों की छंटनी शुरू कर दी है। कच्ची नौकरी और न्यूनतम वेतन के सहारे गुजर-बसर कर रहे कर्मियों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत लगे 16000 कर्मियों के साथ भी अन्याय किया है। सरकार ने उनकी वेतन वृद्धि और अन्य लाभ देने के फैसले पर भी रोक लगा दी है। एक-एक करके भाजपा सभी वर्गों को अपने निशाने पर ले रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती है, उसे असल में जनसरोकार से कोई वास्ता नहीं है।


हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में चुनाव में जाकर भाजपा के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। जबकि उन्हें बताना चाहिए कि हरियाणा में जो वादे करके भाजपा ने सरकार बनाई है, उन वादों का क्या हुआ? आज उन वादों के विपरीत भाजपा काम क्यों कर रही है। इस मौके पर शहर से विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed