फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Hooda government for 10 years, did not develop Rohtak: MP Arvind Sharma

पूर्व सीएम हुड्डा की 10 साल रही सरकार, रोहतक का नहीं किया विकास : सांसद अरविंद शर्मा

Sun, 03 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Former CM Hooda government for 10 years, did not develop Rohtak: MP Arvind Sharma
चिन्योट कॉलोनी में अंडरपास में भरे बारिश के पानी का निरीक्षण करते सांसद अरविंद शर्मा । संवाद
रोहतक। लोकसभा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा का कहना है कि प्रदेश के अंदर 10 साल तक कांग्रेस की हुड्डा सरकार रही, इसके बावजूद रोहतक शहर का विकास नहीं करवाया गया। अगर जलनिकासी के पर्याप्त प्रबंध किए होते तो ये हालात नहीं होते। भाजपा सरकार बनने के बाद शहर में काफी हद तक हालात सुधरे हैं। पहरावर जमीन विवाद पर सवाल पूछने पर सांसद ने कहा कि आपको लगता है पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा अड़ंगा लगाना बंद हो सकता है। सांसद शनिवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन में इतनी बारिश होना एक तरह से प्राकृतिक आपदा है। प्रशासन जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए लगा हुआ है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बारिश से पहले प्रशासन ने क्या-क्या प्रबंध किए थे। अगर प्रबंधों में कोई चूक पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सांसद ने बारिश को लेकर किए गए प्रबंधों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि प्रशासन ने इसे हल्के में लिया जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। जहां पर अभी जलभराव हैं वहां युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। सांसद ने कहा कि सरकार को एक ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे प्रत्येक विकास कार्यों में पारदर्शिता सामने आए, इसके लिए ऐसी योजना बनाएं, जिससे यह पता चल सके कि कौन से काम के लिए कितना फंड आया है और कौन सी एजेंसी यह काम कर रही है। यह अकेले रोहतक में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जलभराव को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल प्रदेश के सीएम रहे हैं उस वक्त उन्होंने रोहतक के विकास के लिए काम क्यों नहीं किए। इसके अलावा उन्होंने पहरावर जमीन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, सांसद ने कहा कि जल्द ही संस्था को पहरावर की जमीन मिल जाएगी, नए सिरे से लीज तैयार की जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता अशोक खुराना, गौड़ शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान आजाद अत्री, रमेश शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, मोनू अत्री, विपिन गोयल, नरेंद्र शर्मा व प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सांसद चिन्योट कालोनी में पहुंचे और जलनिकासी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। साथ में मेयर मनमोहन गोयल व पूर्व पार्षद अशोक खुराना व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

बाक्स
सांसद बोले, मनीष ग्रोवर का अड़ंगा बंद नहीं हो सकता
पहरावर की जमीन विवाद पर जब सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा अड़ंगा लगाना बंद हो सकता है, लेकिन अब मामला ऊपर जा चुका है। खुद सीएम मनोहर लाल मामले को देख रहे हैं। पहरावर की जमीन को गौड़ ब्राह्मण संस्था को देने के लिए कमेटी का गठन किया हुआ है। कमेटी उन तकनीकी दिक्कतों को दूर कर रही है, जो जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था को देने में आड़े आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed