फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda sister-in-law Rajvati passes away

Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी का देहांत, गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस

Mon, 23 Jun 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी का सोमवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। हुड्डा के बड़े भाई की पत्नी राजवती निजी अस्पताल में भर्ती थी। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda sister-in-law Rajvati passes away
राजवती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी का सोमवार को देहांत हो गया। हुड्डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्डा की पत्नी राजवती का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थीं। सोमवार शाम छह बजे रोहतक में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को सेक्टर-14 स्थित पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी के देहांत पर शोक व्यक्त करने आए थे।   

विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी का दिल्ली में देहांत हो गया था। वह भी कई दिन से बीमार थी। उनका अंतिम संस्कार हिसार जिले के खांडाखेड़ी गांव में किया गया था। केंद्रीय मनोहनलाल के अलावा प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री उनके निधन पर शोक व्यक्त करने रोहतक आ चुके हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर करीब एक बजे रोहतक पहुंचे थे और परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed