फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   form apply for cheating case, vedio viral

फर्जी सरकारी कर्मचारी बन इंदिरा कॉलोनी के लोगों से समृद्ध योजना के फॉर्म भरने की एवज में मांगे 300 रुपये, वीडियो वायरल, केस दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
form apply for cheating case, vedio viral
रोहतक। इंदिरा कॉलोनी में फर्जी सरकारी कर्मचारी बनकर समृद्ध योजना के फॉर्म भरने की एवज में 300 रुपये मांगने की वीडियो वायरल हो गई। जिसकी शिकायत कॉलोनी की महिला ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसन अंजू के घर मुकेश निवासी मोखरा आया हुआ था। मुकेश ने कॉलोनी वासियों को कहा कि वह समृद्ध योजना के तहत एक सीएचसी केंद्र से ऑनलाइन फार्म भरने के लिए आया है। इस योजना में 6 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। सूचना मिलने पर प्रीति भी वहां चली गई और मुकेश से पूछने पर बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है। इसके अलावा उसने बताया कि हर फॉर्म को भरने के 300 रुपये लगेगे। प्रीति ने अपने तौर पर पता किया तो, सामने आया कि मुकेश सरकारी कर्मचारी नहीं है और यह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। जिसके बाद उसने उसका वीडियो बना लिया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला की शिकायत व वीडियो के आधार मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जिस सीएचसी केंद्र से वह आया था वह भी रद्द कर दिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, इंदिरा कॉलोनी चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed