फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   for rashn lady closely stand, depo holder and officer says but no way

राशन के लिए सट कर खड़ी रही महिलाएं, डिपो होल्डर व अधिकारी हाथ जोड़कर समझाते रह पर नहीं मानी बात

Mon, 06 Apr 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
for rashn lady closely stand, depo holder and officer says but no way
05सीटीवाई02वीकेपी : शौरा कोठी स्थित राशन डिपो के बाहर जमा महिलाएं व पुलिस की मौजूदगी में हाथ जोड़ते ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर में राशन देरी से आने के कारण डिपो के ऊपर भीड़ उमड़ रही है। रविवार सुबह शोरा कोठी में डिपो के बाहर भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष एकत्रित हो गए। हालात काबू न होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला और आधे राशन कार्ड धारक को शाम को आने की बात कहकर वापस घर भेज दिया। राशन लेने में सामाजिक दूरी के नियम का पालन न करने पर अमर उजाला ने लोगों से अपील की है कि वे संभल जाएं। भीड़ का हिस्सा बनकर आप कोरोना को घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में लॉकडाउन चल रहा है। काम धंधे बंद होने गरीब वर्ग के लोग दो वक्त की रोटी तक के लिए परेशान है। समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम प्रशासन उन लोगों को राशन व खाना भिजवाने का प्रयास कर रहा है। जबकि सरकार गुलाबी, पीला व खाकी राशन वालों को डिपो के माध्यम से तीन माह का राशन मुफ्त दे रही है। मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि एक अप्रैल से राशन वितरण शुरू होना था, लेकिन शहर में थोड़ा देरी से राशन आया है। शोरा कोठी स्थित राशन डिपो के संचालक मित्रसेन ने बताया कि उसके पास शनिवार को राशना आया था। रविवार को उसने बांटना शुरू किया। डिपो के बाहर निशान लगा दिए गए। बावजूद इसके भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष राशन लेने के लिए एकत्रित हो गए। जबकि उनको हिदायत दी थी कि महामारी के चलते दूरी पर खड़ा होना अनिवार्य है। महिलाएं नहीं मानी और बिना दूरी के लाइन बनाकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

एक घंटे तक समझाती रही पुलिस, 20-20 कार्ड का फार्मूला भी फेल
समाजसेवी नवीन गर्ग ने बताया कि वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और गोकर्ण चौकी पुलिस को सूचना दी। क्योंकि मौके पर सुबह साढ़े 10 बजे एक पुलिसकर्मी था, जो बार-बार कह रहा था कि उसके कहने से महिलाएं नहीं मान रही हैं। इसके बाद एक राइडर मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाया। फिर भी व्यवस्था नहीं बनी तो खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर शैलेेंद्र को बुलाया गया। उसने व डिपो होल्डर ने हाथ जोड़े। नवीन गर्ग ने महिलाओं से पहले 20 कार्ड देने के लिए कहा। इस पर भी विवाद हो गया। आखिर में थाने से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। साथ ही आधी महिलाओं को शाम 4 बजे आने की बात कहकर भेजा। तब जाकर हालात ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता : माता दरवाजा चौक, डेयरी मोहल्ला, रैनकपुरा व सैनीपुुुरा में दिखा अनुशासन
माता दरवाजे की तरफ दूसरा राशन डिपो है, जहां आराम से लोग लाइन में लगे हुए थे। डिपो होल्डर राकेश ने बताया कि उन्होंने सुबह भी व्यवस्था बना ली थी। लोगों को धीरे-धीरे बुलाया गया। उसके पास जींद बाईपास व रैनकपुरा तक के लोग राशन लेने आते हैं। सड़क पर उचित दूरी बनाकर लोगों को राशन बांटा गया। वहीं, डेयरी मोहल्ला व सैनीपुरा में भी राशन डिपो हैं, जहां सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक राशन वितरण कराया गया। लोग अनुशासन के साथ लाइन में खड़े दिखाई दिए। किसी तरह न तो भीड़ थी और न ही हंगामा।
आरोप : चक्कर कटवा रहा राशन डिपोधारक
कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी मनीषा एक दिन पहले श्रीराम रंगशाला में सामाजिक संस्थाओं के लिए संयोजक बनाए गए मंजुल पालीवाल के पास पहुंची। पालीवाल को बताया कि उनके एरिया में काफी संख्या में लोग राशन से वंचित हैं। डिपो होल्डर बार-बार परेशान कर रहा है। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उनको राशन नहीं दे रहा। अब ऐसे लोगों को न तो प्रशासन राशन दे रहा और न ही डिपो होल्डर है। पूछने पर डिपो होल्डर ने कहा कि दूसरे डिपो पर जाएं। वह वहां गई, लेकिन राशन नहीं मिला।
अव्यवस्था : जनता कॉलोनी काठमंडी में डिपो पर राशन नहीं आया
जनता कॉलोनी निवासी संजय यादव ने बताया कि जनता कालोनी में एक डिपो व्यायामशाला व दूसरा काठमंडी एरिया में प्रेम नगर के पास है। दोनों डिपो पर अभी राशन नहीं आया है।
वार्ड-14 में बंद रहे सरकारी राशन डिपो, संचालक बोला-जिसे कहना है कह दो
वार्ड-14 व 19 के एरिया के कई राशन डिपो रविवार को बंद रहे, जबकि सुबह 9 बजे से पांच बजे तक इन्हें खोला जाना था। नियम यह था कि चाहे एक भी कार्ड धारक न हो, लेकिन राशन डिपो खुलेंगे। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले एरिया में राशन डिपो बंद रहे। चिन्योट कॉलोनी में राशन डिपो के बाहर खड़ी भीड़ में शामिल प्रवीण, मंगल, हार्दिक, महेंद्र, पूजा, ज्ञान सिंह, हार्दिक ने बताया कि डिपो संचालक आ ही नहीं रहा है। डिपो संचालक कह रहा है कि जिसे कहना है कह दो। उधर, वार्ड 14 के निगम पाषर्द राधेश्याम ढल ने बताया कि उनके एरिया में राशन डिपो नहीं खुले हैं। उन्होंने अपने एरिया में सैनिटाइजर छिड़कवाया है। दरियाव नगर, आदर्श नगर, गांधी नगर, ज्वाहर नगर, गांधी नगर पार्ट टू, डीएलएफ कॉलोनी उनके एरिया में आते हैं। यहां राशन नहीं बंटा है। उनकी मांग है कि इन एरिया में भी राशन बंटवाया जाए।

मैंने अधिकारियों से बात की थी। शहर में 65 राशन डिपो बताए गए हैं। उनमें से रविवार सुबह तक करीब 44 डिपो पर राशन आया था। हालांकि अभी चावल, आटा, चीनी व सरसों का तेल आया है। दाल अभी नहीं आई है। सोमवार तक सभी डिपो पर राशन पहुंच जाएगा। साथ ही लोगों से अपील करता हूं कि राशन डिपो के बाहर उचित दूरी बनाकर राशन लें, ताकि महामारी से बचा जा सके।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed