फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   for lockdown reason post office service properly breaked

लॉकडाउन की वजह से डाक विभाग की चिट्ठी और रजिस्ट्री भेजने की सेवा पूरी तरह से लगे ब्रेक

Sun, 05 Apr 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
for lockdown reason post office service properly breaked
मुख्य डाकघर के पार्सल में रखे चिट्ठी और रजिस्ट्री के बैगों को इधर से उधर शिफ्ट करता कर्मचारी। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन की वजह से मुख्य डाकघर का पार्सल चिट्ठियां और रजिस्ट्रियों के बैंगों से भर गया है। इसकी वजह से कर्मचारी बैंगों को इधर-उधर करके स्थान बनाने में जुटे हैं। डाक विभाग के अफसरों का कहना है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होगा तब तक कोई डाक आगे नहीं बढ़ेगी। वहीं, बहुत कम लोग अभी भी रजिस्ट्री करवा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते रेल और परिवहन सेवा बंद होने का सबसे ज्यादा असर डाक विभाग की सेवा पर पड़ा है, जिसकी वजह से हजारों की संख्या में डाक जहां के तहां फंस गई हैं। रोहतक डाकघर मुख्यालय के पार्सल में हजारों की संख्या में चिट्ठी और रजिस्ट्री के बने बैग हैं, जिनकी संख्या कम होने की बजाय बढ़ रही हैं। वहीं, डाक विभाग के अफसरों की माने तो डाक व रजिस्ट्री का गंतव्य की तरफ जाना पूरी तरह से बंद है। डाक विभाग खुल रहा है, इसलिए कुछ लोग अभी भी रजिस्ट्री कराने आ रहे हैं जिन्हें लौटाया नहीं जा सकता। प्रवर डाक अधीक्षक डीवी सैनी का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से रेल का संचालन बंद हो गया है, जिसका असर डाक सेवा पर पड़ा है। जब लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेन चलेंगी तब डाक सेवा सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed