फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   folk dancer dance in mehem

महम में सजी रंगारंग महफिल, लोक कलाकार भी थिरके

Sun, 20 Dec 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
folk dancer dance in mehem
महम के रामलीला मैदान में रविवार को रंगारंग महफिल सजी। हरियाणा स्मार्ट
विज्ञापन
डांस संस्थान की ओर से हुए हरियाणा महोत्सव-2015 में सैकड़ों युवाओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

 प्रदेश के लोक कलाकार राममेहर महला, विजय वर्मा, नीतू वर्मा और श्रवण जैसे नामचीन लोग भी मंच पर थिरके। कलाकार पवन, शीश पाल चौहान और राज मावर भी युवाओं की हौसलाअफजाई करते नजर आए।

कार्यक्रम संचालक दीपक बहामणिया ने बताया कि स्पर्धा में क्षेत्र में 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा के रंगे बिखेरे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा नेता बलराज कुंडू अठगामा सहित विशिष्ट अतिथि सतवीर शिरसी और कार्यक्रम अध्यक्ष विजय मित्तल ने डांस के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

साथ ही राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा के विजेता शूटर हरीश शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुंडू ने कहा कि युवाओं के अंदर बढ़ रहे पाश्चात्य संस्कृति के चलन को रोकना बेहद जरूरी है।

 युवाओं को स्थानीय सांस्कृतिक विधा से जोड़ें और उन्हें प्रेरित करें। इस मौके पर अजय पवार सहित शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed