फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fogat khap protest to farmer movmenet

फौगाट खाप का एलान - भाजपा-जजपा के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध

Mon, 05 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
fogat khap protest to farmer movmenet
फौगाट खाप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी । - फोटो : CharkhiDadri
फौगाट खाप ने मुख्यमंत्री के रोहतक दौरे के दौरान किसानों पर लाठी चार्ज की घटना की कड़ी निंदा की गई। खाप नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के किसी प्रयास की शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया जाता रहेगा। भाजपा नेता सोनाली फोगाट द्वारा किसानों के लिए की गई टिप्पणी की भी निंदा की गई। न खाप नेताओं ने कहाकि भाजपा-जजपा द्वारा कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक जगहों पर किया जाएगा तो खाप फौगाट-19 शांतिपूर्वक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

रविवार को शहर में फौगाट-19 खाप की बैठक आयोजित की गई। खाप प्रधान बलवंत सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि किसान पिछले साढ़े चार माह से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन यह बात सरकार को हजम नहीं हो पा रही है। इसलिए सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए हठधर्मिता अपनाकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है और पुलिस प्रशासन पर दवाब डालकर किसानों पर लाठी चार्ज करवा रही है जो सरासर सरकार के अन्याय एवं हठधर्मिता को दर्शा रहा है।
विज्ञापन

खाप फौगाट खाप सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसानों पर थोंपे गए नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए ताकि प्रदेश व देश के किसान अपने घर जाकर खेतों में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed